फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rats in the 13-hour blackout in Champawat

चंपावत में चूहे ने किया 13 घंटे का ब्लैकआउट

Wed, 11 Mar 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 11 Mar 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
चूहा बिजली विभाग पर भारी पड़ गया। चूहे ने सब स्टेशन में बिजली के तार कुतर दिए, इससे पैनल में आग लग गई। इसके चलते करीब 13 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके कारण कामकाज प्रभावित हुआ है। आग लगने से चार लाख नुकसान भी हुआ।
विज्ञापन

चंपावत नगर और आसपास बुधवार तड़के करीब चार बजे बत्ती गुल हुई। सुबह 10 बजे कुछ मिनट के लिए लाइट आई, लेकिन फिर गुल हो गई। बत्ती गुल होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अस्पतालों में एक्सरे नहीं हो सके। फोटोस्टेट तक के लिए नागरिकों को भटकना पड़ा। बिजली आधारित कारोबारियों के धंधे पर भी बिजली की मार पड़ी। कंप्यूटर से काम करने वाले सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज नहीं हो सका। सुबह की गई बिजली शाम को 5:45 बजे बहाल हुई।
विज्ञापन



चूहे ने सबस्टेशन में तार कुतर दिए थे। इस वजह से बुधवार सुबह सब स्टेशन के पैनल में आग लग गई। करीब 10 बजे तक दूसरा पैनल लगाया गया। लेकिन बाद में लोहाघाट से चंपावत को आने वाली 33 केवीए लाइन में फॉल्ट आने से बिजली सप्लाई प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रमेश चंद्र पंत जूनियर इंजीनियर यूपीसीएल, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed