{"_id":"6425cad8acee81b194095f04","slug":"rapid-antigen-test-corona-positive-mask-mandatory-pithoragarh-news-c-8-1-98259-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Corona Update: बिना मास्क के भारत से जाने वालों को नेपाल में नहीं मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Corona Update: बिना मास्क के भारत से जाने वालों को नेपाल में नहीं मिलेगा प्रवेश
Fri, 31 Mar 2023 06:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झूलाघाट/पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झूलाघाट/पिथौरागढ़
Updated Fri, 31 Mar 2023 06:25 PM IST
सार
वर्ष 2020 में काेरोना की दस्तक के बाद से नेपाल भारत से लगी सीमा पर विशेष सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रैपिड एंटीजन जांच में एक भारतीय के पॉजीटिव पाए जाने के बाद नेपाल ने मास्क फिर से अनिवार्य कर दिया है। बिना मास्क के झूलाघाट के रास्ते नेपाल जाने वाले लोगों को लौटा दिया जाएगा। नेपाल में मास्क अनिवार्य होने की जानकारी के बाद एसएसबी ने भी झूलापुल के गेट पर सूचना चस्पा कर दी है।
विज्ञापन
वर्ष 2020 में काेरोना की दस्तक के बाद से नेपाल भारत से लगी सीमा पर विशेष सतर्कता बरत रहा है। भारत की ओर पहले ही कोरोना की जांच बंद कर दी थी लेकिन नेपाल में सीमा पर अब भी आने-जाने वालों की रैपिड एंटीजन जांच की जा रही है। तीन दिन पहले झूलाघाट से नेपाल जा रहा एक भारतीय रैपिड एंटीजन जांच में पॉजीटिव पाया गया था। इसके बाद उसे लौटा दिया गया।
विज्ञापन
नेपाल स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड एंटीजन जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आने की सूचना बैतड़ी में जिला प्रशासन को भेजी थी। इस पर वहां के जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में भारत से आने वाले लोगों के लिए मास्क अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को नेपाल के एसआई योगेश पाल ने इसकी जानकारी झूलाघाट पुल पर तैनात एसएसबी के एसआई संजय को दी। नेपाल पुलिस की ओर से किसी को भी भारत से बिना मास्क के नेपाल नहीं भेजने का अनुरोध किया गया। मास्क अनिवार्य करने के बाद एसएसबी ने सूचना झूलापुल पर चस्पा कर दी है।