{"_id":"61fc1b44ee6ff472ef68cf12","slug":"randomization-of-evm-and-vvpat-machines-for-600-booths-in-pithoragarh-district-pithoragarh-news-hld4527021186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ जिले के 600 बूथों के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का रैंडमाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ जिले के 600 बूथों के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का रैंडमाइजेशन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में राजनीतिक दलों की मौजूदगी में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का रेंडमाइजेशन किया गया।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शिता और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए ईवीएम, वीवीपैट मशीनों का दूसरा रैंडमाइजेशन किया गया। इस दौरान चारों विधानसभाओं में बूथ बाइज ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का आवंटन किया गया।
बृहस्पतिवार को सामान्य प्रेक्षक आर प्रासना और इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, व्यय प्रेक्षक राजेश महाजन और पुलिस प्रेक्षक शंकर लाल बघाल और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान की उपस्थिति एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का दूसरा रैंडमाइजेशन किया गया।
इस दौरान ईवीएम और वीवीपैट को बूथवार आवंटन भी किया गया। रैंडमाइजेशन के बाद सीरियल नंबर के साथ बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट को एक साथ अलग-अलग चिह्नित स्थान पर वेयरहाउस में सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान, कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप थापा, बसपा के खुर्शीद अहमद, आप से चंद्र प्रकाश पुनेडा, जिला प्रभारी केशव कार्की, निर्दलीय प्रत्याशी नितिन मारकाना मौजूद रहे।
जिले के 600 मतदेय स्थलों के लिए कितने बीयू, सीयू और वीवीपैट आवंटित
>> धारचूला विधानसभा क्षेत्र : 157 बूथों के लिए 157 बीयू, सीयू और वीवीपैट के अलावा 96 बीयू, 93 सीयू और 129 वीवीपैट रिजर्व के रूप में आवंटित किए गए।
>> डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र : के 141 बूथों के लिए 141 बीयू, सीयू और वीवीपैट के अलावा 57 बीयू, 55 सीयू और 87 वीवीपैट रिजर्व में रखे गए।
>> पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र : 151 बूथों के लिए 151 बीयू, सीयू व वीवीपैट के अलावा 48 बीयू, 46 सीयू और 82 वीवीपैट रिजर्व में रखे गए।
>> गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र : 151 बूथों के लिए 151 बीयू, सीयू और वीवीपैट के अलावा 60 बीयू, 56 सीयू और 88 वीवीपैट रिजर्व में रखे गए।