{"_id":"64208c6e079c41f5b8012b88","slug":"ramlila-surpanakha-nose-piercing-rama-sugriva-friendship-pithoragarh-news-c-8-1-94054-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: लक्ष्मण ने काटे सूर्पणखा के नाक-कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: लक्ष्मण ने काटे सूर्पणखा के नाक-कान
Sun, 26 Mar 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। श्री रामलीला प्रबंधकारिणी समिति की ओर से आयोजित वरिष्ठ जनों की रामलीला के चौथे दिन सूर्पणखा नासिका छेदन से राम-सुग्रीव मैत्री तक की लीला दिखाई गई। सूर्पणखा के पात्र ने शानदार अभिनय कर खूब वाहवाही लूटी।
रामलीला मैदान में हो रही रामलीला में सभी कलाकार 60 वर्ष से अधिक के हैं। रात में ठंड के बावजूद दर्शक रामलीला देखने उमड़ रहे हैं। शनिवार रात सूर्पणखा पंचवटी में आकर अपने रूप और सौंदर्य का घमंड दिखाते हुए कभी राम तो कभी लक्ष्मण को रिझाने का प्रयत्न करती है। इस पर क्रोधित होकर लक्ष्मण सूर्पणखा की नाक-काट देते हैं। वह रोते-बिलखते रावण के दरबार में पहुंचती है और आपबीती सुनाती है।
बाद में रावण साधु वेश में पंचवटी से सीता का हरण कर लेता है। राम-लक्ष्मण सीता की तलाश में भटकते हुए किष्किंधा पर्वत पर पहुंचते हैं। वहां हनुमान दोनों की सुग्रीव से मित्रता कराते हैं। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा, शिवराज सिंह अधिकारी, गजेंद्र अधिकारी, गजेंद्र बिष्ट, डीएन भट्ट, विनीत जोशी, लक्ष्मी दत्त तिवारी, नवीन भट्ट आदि मौजूद थे।