{"_id":"63582acb533a6c332542a3b8","slug":"ramleela-in-muwani-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4800031155","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्याभिषेक के साथ मुवानी में रामलीला संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्याभिषेक के साथ मुवानी में रामलीला संपन्न
विज्ञापन
मुवानी रामलीला में अंतिम दिन राम राज्याभिषेक का दृश्य। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुवानी (पिथौरागढ़)। राम राज्याभिषेक के साथ मुवानी की रामलीला का समापन हो गया है। महोत्सव समिति की ओर से सात वर्ष बाद मुवानी में आयोजित रामलीला के अंतिम दिन मेघनाद-लक्ष्मण संवाद, राम-रावण संवाद, राज्याभिषेक तक की लीलाओं का मंचन किया गया। भगवान श्री राम का राज्याभिषेक धूमधाम से किया गया। लोगों ने सामूहिक रूप से राम आरती का गायन किया। इस दौरान हारमोनियम पर श्याम प्रसाद, तबले पर विपिन पुनेठा ने संगत दी।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता शमशेर सिंह सत्याल, लेखक डॉ. अनिल कार्की, समय साक्ष्य प्रकाशन देहरादून के प्रवीण भट्ट, विधायक प्रतिनिधि कुंदन बोरा, ट्रेन प्रोजेक्ट के डीजीएम भूपेंद्र नेगी रहे। अतिथियों ने रामलीला कमेटी के प्रयासों की सराहना की। कथावाचक भुवन चंद्र जोशी ने संचालन किया।
इस मौके पर मुवानी महोत्सव समिति के अध्यक्ष कमलदीप बिष्ट, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रमेश बम, उपाध्यक्ष सोबन सिंह कार्की, दीपक कार्की, व्यवस्थापक जीवन बोरा, सचिव राजू खोलिया, कोषाध्यक्ष कुंदन सिंह पुजारा, संजय लाल वर्मा, मेहर सिंह कठायत, जितेश खनका आदि रहे।
विज्ञापन
थल के 93वें मंचन पर बालिकाएं करेंगी अभिनय
थल (पिथौरागढ़)। थल में रामलीला का मंचन 27 अक्तूबर से शुरू होगा। रामलीला 93वें साल में प्रवेश कर रही है। मंचन में इस बार बालिकाएं भी अभिनय करेंगी। इसकी तालीम बालिकाओं को दे दी गई है। बालिकाओं के अभिनय को देखने के लिए क्षेत्रवासी उत्सुक हैं। रामलीला कमेटी के सचिव अर्जुन सिंह रावत ने बताया कि रामलीला गायन अब भी पुरानी राग शैली रागनी, विहाग, आसावरी, जै जैवंती, केदार, देश, मालकौंस, खम्माज, भीम पलासी, भैरवी पर आधारित होगा। उन्होंने बताया कि राम भेंट के रूप में राम राज्याभिषेक के दिन इनामी कूपन, लकी ड्रॉ भी निकाला जाएगा। इस आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है।