फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rama Rama, Umaria passed by memorizing...

Pithoragarh News: रामा रामा रटते-रटते बीती रे उमरिया...

Sun, 22 Oct 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 22 Oct 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Rama Rama, Umaria passed by memorizing...
बेड़ीनाग की रामलीला में परशुराम-लक्ष्मण संवाद का दृश्य। संवाद
पिथौरागढ़/अस्कोट/मूनाकोट/मूनाकोट/मुवानी। श्री रामलीला प्रबंधकारिणी समिति की ओर से आयोजित रामलीला के सातवें दिन का शुभारंभ राम-लक्ष्मण का सीता की खोज करने से हुआ। सीता की खोज करते हुए राम-लक्ष्मण शबरी के आश्रम पहुंचते हैं। शबरी शांत भाव से बैठे हुए रामा-रामा रटते-रटते बीती रे उमरिया... भजन गाती है।
विज्ञापन

शबरी राम-लक्ष्मण का भक्तिभाव से आदर सत्कार करती हैं और उन्हें मीठे बेर खिलाती हैं। इसके बाद सुग्रीव मित्रता, बाली वध से लेकर हनुमान का सीता की खोज में लंका गमन तक की लीला का मंचन किया गया। वहां मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, कमल पुनेड़ा, मिशन इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य जीवन चंद्र जोशी रहे। उधर श्री रामलीला कमेटी टकाना में सूर्पणखा का रावण से शिकायत करना, सीता हरण, जटायू मरण और श्रीराम-हनुमान मिलन के दृश्य का मंचन हुआ। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या रेखा जोशी रहीं।
विज्ञापन

इधर अस्कोट में रामलीला मंचन के दूसरे दिन राम जन्म की लीला का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि उद्यान सचल दल प्रभारी बाला सिंह हर कोटिया रहे। वहां रामलीला कमेटी के अध्यक्ष होशियार सिंह पाल, ब्रजमोहन ओझा, खगेंद्र जोशी, तनुज पाल, ललित पाल, बृजेश भंडारी, महेंद्र जेठी, रूप राम समेत दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मूनाकोट के बिलाई गांव में तीसरे दिन की लीला धनुष यज्ञ के साथ शुरू हुई। उसके बाद परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन हुआ। रामलीला देखने के लिए बिलाई, सोनगांव, भाटीगांव, धारी, बेलतड़ी, पत्थरखानी आदि जगहों से दर्शक पहुंच रहे हैं। मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, गजेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
इधर मुवानी में भी रामलीला का मंचन जारी है। शनिवार की रात को राजा दशरथ के प्राण त्यागने, भरत शत्रुघन का अयोध्या पहुंचना, चित्रकूट में राम-भरत मिलन और भरत का राम की चरण पादुका लेकर अयोध्या लौटने के दृश्यों का मंचन किया गया। दशरथ की भूमिका में प्रेम प्रकाश जोशी ने शानदार अभिनय किया। कमेटी अध्यक्ष रमेश बम ने सभी का आभार जताया। संवाद
--
रामलीला में बेटियों की भूमिका देखने उमड़ रहे दर्शक

बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। श्री नागदेव रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला के तीसरे दिन श्रीराम के शिव धनुष तोड़ने और परशुराम-लक्ष्मण संवाद तक की लीला का मंचन किया गया। परशुराम की भूमिका अंशुल डांगी और लक्ष्मण की भूमिका में भावना कोरंगा ने सभी की तालियां बटोरीं। श्रीराम शीतल भैसोड़ा, सीता कल्पना, रावण मोना पंत, बाणासुर किशोर जोशी, जनक किशन पंत और वशिष्ठ की भूमिका प्रमोद उप्रेती ने निभाई। बेटियों के अभिनय को देखने के लिए से दर्शक उमड़ रहे हैं। वहां मुख्य अतिथि डॉ. सिद्धार्थ पाटनी, एनएस रावत, पीयूष पंत, राजेश पंत, अंशुल डांगी, होशियार मियांन, देवेंद्र शाह सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। संवाद
बच्चों की रामलीला ने मोहा सबका मन

पिथौरागढ़। नवरात्र के अवसर पर पीएनएफ स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य शुभि अरोड़ा ने दीप जलाकर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। स्कूल के बच्चों ने रामलीला का सुंदर मंचन किया। मुख्य आकर्षण राम-सीता विवाह रहा। विद्यालय के प्रबंधक दिशांत अरोड़ा ने सभी बच्चों को दशहरे की बधाई दी। विद्यालय की निदेशक अंशुल अरोड़ा ने सभी का आभार जताया। संवाद

थल में आज से होगा रामलीला मंचन
थल। श्रीरामलीला का मंचन आज से शुरू होगा। रामलीला मैदान में मंचन की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। कमेटी के अध्यक्ष दिनेश चंद्र पाठक ने लोगों से रामलीला का आनंद उठाने का अनुरोध किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed