फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rally of VHP and bajrangdal

Pithoragarh News: शौर्य जागरण यात्रा का थल और पिथौरागढ़ में हुआ स्वागत

Fri, 29 Sep 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 29 Sep 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rally of VHP and bajrangdal
पिथौरागढ़ में शौर्य जागरण यात्रा में बाइक रैली निकालते वि​भिन्न संगठनाें के लोग। संवाद
पिथौरागढ़/थल। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी की शौर्य जागरण यात्रा का थल और पिथौरागढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने जाजरदेवल से रामलीला मैदान पिथौरागढ़ तक बाइक रैली निकाली।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को हिंदू धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक करना है। वक्ताओं ने कहा कि यह यात्रा 19 सितंबर को बदरीनाथ धाम से शुरू होकर राज्य के विभिन्न जनपदों में जाएगी। छह अक्तूबर को हरिद्वार में विशाल जनसभा के साथ यात्रा संपन्न होगी।
विज्ञापन

यहां विहिप अध्यक्ष जगदीश पांडेय, बजरंग दल के सोनम पांडेय, कैलाश जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, गणेश भंडारी, मुकेश भट्ट, हर्षवर्धन उप्रेती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बृहस्पतिवार देर शाम यात्रा के बालेश्वर मंदिर पहुंचने पर स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल लोग बालेश्वर मंदिर और गंगा आरती में शामिल हुए। प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार और सह मंत्री रंदीप पोखरिया, पवन राठौर ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू युवाओं में अपने पूर्वजों और अमर बलिदानियों से प्रेरणा लेकर देश प्रेम की भावना जगाना है। स्वागत करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर सत्याल, कमल कन्याल, मनीष सत्याल, पीयूष उपाध्याय, महिराज भैसोड़ा, सुनील सत्याल, दिनेश चंद्र पाठक, चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed