फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   rally by Sweepars

पिथौरागढ़ में देवभूमि सफाई कर्मी संगठन ने निकाली रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
rally by Sweepars
डीडीहाट में धरना-प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/चंपावत। विभिन्न मांगों के पूरा नहीं होने से पर्यावरण मित्रों में सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सरकार के रवैये से आक्रोशित पर्यावरण मित्रों ने पिथौरागढ़ में रैली निकालकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। उन्होंने मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पिथौरागढ़ में पर्यावरण मित्र देवभूमि सफाई कर्मी संगठन के जिलाध्यक्ष दर्शन लाल के नेतृत्व मे नगर पालिका में एकत्र हुए। उन्होंने यहां से सरकार के खिलाफ नारे लगाकर पूरे नगर में जन आक्रोश रैली निकाली।
विज्ञापन

इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने कहा कि पिछले कई सालों से पर्यावरण मित्र ठेका प्रथा समाप्त करने कई अन्य मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं।
इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इस मौके पर रामपाल, दीवान, राहुल, हिमांशु, रवि, राजू, सुनील, शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार प्रदेश सदस्य अजय कुमार, जिला संयोजक मनोज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीहाट में सफाई कर्मियों ने अध्यक्ष जगदीश कुमार के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। यहां अनूप कुमार, मुकेश कुमार, समरपाल, राहुल कुमार, दीपचंद, मुन्ना लाल,गजराम आदि सफाई कर्मी मौजूद रहे। जिले में धारचूला, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट में भी सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन किया।
चंपावत में भी पर्यावरण मित्रों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रहा। उन्होंने नगरपालिका से मोटर स्टेशन तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला।
शाखाध्यक्ष अर्जुन कुमार के नेतृत्व में पर्यावरण मित्रों ने ठेके पर सफाई व्यवस्था समाप्त करने सहित अपनी विभिन्न मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया।
इस मौके पर मिथलेश, राकेश कुमार, विनोद कुमार, सविता देवी, सरिता देवी, बीना, योगेश कुमार, विक्की आदि शामिल थे। लोहाघाट में सफाई कर्मचारी मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरचरन, शाखाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में पर्यावरण मित्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
उत्तराखंड सफाई कर्मचारी मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर हर्ष रत्नागर और जिलाध्यक्ष विलियम सिंह ने देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के आंदोलन को समर्थन दिया। प्रदर्शन करने वालों में सतीश कुमार, दलीप, अंकित, दिनेश, ममता, समंता, गीता, सुमन, संतोष, संजय आदि थे।
टनकपुर में भी पर्यावरण मित्रों ने पालिका कार्यालय परिसर में नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया । इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष कमलेश, रामरतन, सुधीर कुमार, विशाल, राकेश कुमार, रामदास, आर्दश कुमार, कपिल आदि शामिल थे। बनबसा में भी पर्यावरण मित्रों का आंदोलन जारी रहा।
उन्होंने ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर बनबसा शाखा अध्यक्ष प्रमोद रत्नाकर, महामंत्री सनी देवल वाल्मीकि अरुण वाल्मीकि, नन्हें लाल वाल्मीकि, नीलम देवी, सोनी देवी, कमलेश देवी आदि रहे।
पर्यावरण मित्रों की हड़ताल से शहर में लगा गंदगी का अंबार
पिथौरागढ़/चंपावत। पर्यावरण मित्रों की हड़ताल से पिथौरागढ़ शहर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कूड़े के ढेरों से उड़ती दुर्गंध से लोगोें का रास्तों और सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। बरसाती सीजन होने के कारण संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है। इधर चंपावत जिले के चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर और बनबसा नगरीय क्षेत्रों में भी जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कतों सामना करना पड़ रहा है।

पर्यावरण मित्रों की मांग पूरी करे भाजपा सरकार
पिथौरागढ़। यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव आशीष हावर्ड ने पर्यावरण मित्रों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार को उनकी मांगें माननी चाहिए। लोगों के घरों का कूड़ा साफ करने वाले पर्यावरण मित्रों के साथ भाजपा सरकार दुर्व्यवहार कर रही है। प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत का नारे देते हैं तो दूसरी तरफ सफाई करने वाले पर्यावरण मित्रों की मांगों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed