{"_id":"66afb63e2bd203f0100fff1a","slug":"rakshabandhan-sisters-love-brother-will-send-gift-through-emo-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-116319-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन : बहना का प्यार, ईएमओ से भाई भेजेंगे उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन : बहना का प्यार, ईएमओ से भाई भेजेंगे उपहार
Sun, 04 Aug 2024 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 04 Aug 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अब रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहनों को इलेक्ट्रानिक मनी ऑर्डर (ईएमओ) से उपहार के रूप में रुपये भेज सकेंगे। डाक विभाग ने भी डिजिटल लेनदेन के दौर में खुद को हाईटेक किया है।
भाई किसी भी डाकघर में जाकर उपहार की धनराशि देंगे और बहन का पता दर्ज कराएंगे। विभाग देश के किसी कोने में तीन दिन के भीतर बहनों को उपहार की धनराशि पहुंचाएगा। विभाग इसके लिए पांच प्रतिशत चार्ज लेगा। संवाद
बहनों को भा रहे वाटर प्रुफ लिफाफे
पिथौरागढ़। डाक विभाग भाइयों तक सुरक्षित राखी पहुंचाने के लिए बहनों को वाटर प्रुफ लिफाफे उपलब्ध करा रहा है। एक लिफाफे की कीमत 10 रुपये होगी। स्पीड पोस्ट करने के लिए राखी सहित लिफाफे का वजन के हिसाब से बहनों को धनराशि का भुगतान करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विभाग ने मंगाए चार हजार लिफाफे
पिथौरागढ़। डाक विभाग के मुताबिक शुरुआती चरण में जिले में चार हजार लिफाफे मंगाए गए हैं जो सभी डाकघरों में उपलब्ध हैं। अब तक 50 प्रतिशत से अधिक लिफाफे की बिक्री हो चुकी है। विभाग को उम्मीद है रक्षाबंधन नजदीक आते ही सभी लिफाफे बिकेंगे। संवाद
-
कोट
-भाइयों तक सुरक्षित तरीके से राखी पहुंचाने के लिए विभाग बहनों को वाटर प्रुफ लिफाफे उपलब्ध करा रहा है। लिफाफों की अच्छी बिक्री हो रही है। ईएमओ के जरिए बहनों तक उपहार की धनराशि भेजने की भी योजना संचालित है। - हरीश चंद्र उपाध्याय, डाक अधीक्षक, पिथौरागढ़।