{"_id":"67e04228c3c4fbdb8608f0a1","slug":"rajendra-became-the-president-and-ajay-the-patron-of-the-blood-donation-organization-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-125543-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: रक्तदान संगठन के राजेंद्र अध्यक्ष और अजय संरक्षक बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: रक्तदान संगठन के राजेंद्र अध्यक्ष और अजय संरक्षक बने
Sun, 23 Mar 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 23 Mar 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रक्तदान कर घायलों और बीमारों की जान बचाने वाले युवा रक्तदान के लिए औरों को भी जागरूक करेंगे। यह निर्णय रविवार को यहां आयोजित बैठक में लिया गया। इस दौरान रक्तदान संगठन का गठन कर राजेंद्र चिल्कोटी को अध्यक्ष और अजय रावत को संरक्षक नियुक्त किया गया।
पिथौरागढ़ के युवाओं ने घायल और बीमारों सहित अन्य जरूरतमंदों को खून उपलब्ध कराने के लिए सोशल मीडिया पर वाट्सएप ग्रुप बनाया है। ये युवा समय-समय पर रक्तदान तो करते ही हैं, इसके अलावा ग्रुप के माध्यम से किसी भी जरूरतमंद को खून की आवश्यकता होने पर अस्पताल पहुंचकर रक्तदान करते हैं। बैठक में तय किया गया कि ब्लड बैंक और चिकित्सालय के साथ सामंजस्य स्थापित कर कार्य किया जाएगा। प्लाज्मा मशीन के संचालन की मांग भी की गई। साथ ही अन्य युवाओं और लोगों को भी रक्तदान के लिए जागरूक किया जाएगा। बैठक में समाजसेवी नितिन मारकाना, सागर भंडारी, दिव्यांश चौहान, दीपक पांडेय, किशोर बोहरा, अर्जुन सिंह ज्याला आदि थे। संवाद