फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rain, snowfall and hailstorm changed the mood of the weather

Pithoragarh News: बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि ने बदल दिया मौसम का मिजाज

Sun, 04 May 2025 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 04 May 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Rain, snowfall and hailstorm changed the mood of the weather
 पांगला बाजार की सड़क पर बहता हुनखोला नाले का पानी। स्रोत: ग्रामीण
धारचूला /पिथौरागढ़। मई का मौसम भीषण गर्मी वाला होता है। चिलचिलाती धूप से तराई में जहां लोग परेशान रहते हैं वहीं पहाड़ों पर भी दिन की तेज धूप गर्मी बढ़ाती है। इस बार मौसम की करवट ने ऋतु का मिजाज ही बदल दिया है। दो दिन से पहाड़ी इलाकों में बिगड़े मौसम से ठंड काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन


चीन सीमा से सटे दारमा और व्यास घाटी के 10000 से 15000 फुट की ऊंचाई वाले गांवों में दो दिन से हल्की बारिश और बर्फबारी हो रही है। इस कारण दोनों घाटियों में ठंड से ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गईं हैं। ग्राम दांतू के होम स्टे संचालक गुड्डू जंग, जमन दताल, पानू दताल और अभिराज दताल ने बताया कि दारमा घाटी के 14 गांवों के लोग अपने-अपने गांव पहुंच रहे हैं। पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है। बताया कि एक महीने में 350 यात्री दारमा घाटी आ चुके हैं। गुड्डू जंग के मुताबिक दो दिन से मौसम खराब होने से यात्रियों को पंचाचूली की चोटियों के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन




व्यास घाटी के कुटी, ज्योलिंगकांग और नाभीढांग में 10000 से 14,500 फुट की ऊंचाई वाले इलाकों में भी दो दिन से हल्की बर्फबारी जारी है। इससे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आदि कैलाश यात्रियों और स्थानीय ग्रामीणों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला मुख्यालय सहित अन्य तहसील क्षेत्रों में रविवार को सुबह आसमान साफ रहा। दिन में धूप खिली रही। दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहे और शाम होते-होते पिथौरागढ़, कनालीछीना, डीडीहाट, अस्कोट, बंगापानी सहित अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। तीन-चार दिन से लगातार मौसम खराब रहने से सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है।





ओलावृष्टि से फसलों और फलों को भारी नुकसान

पिथौरागढ़ के रावलगांव निवासी प्रगतिशील काश्तकार शिव सिंह सुगड़ा ने बताया कि शनिवार की शाम हुई ओलावृष्टि से फसलों, सब्जियों और फलदार पौधों को काफी क्षति पहुंची है। उन्होंने प्रशासन से क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।



मूसलाधार बारिश से पांगला बाजार में घुसा हुनखोला गधेरे का पानी

धारचूला। मूसलाधार बारिश से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर हुनखोला नाले का पानी पांगला बाजार में कुछ दुकानों में घुस गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। रविवार को हुई भारी बारिश से पांगला के पास हुनखोला नाला उफान पर आ गया। धारचूला के एसडीएम मंजीत सिंह ने बताया कि नाले का पानी सड़क पर बहते हुए पांगला बाजार में पहुंचने की सूचना है। पांगला पुलिस को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। संवाद

मानसूनकाल में थल से मुनस्यारी तक तैनात रहेंगी पांच मशीनें

डीडीहाट (पिथौरागढ)। मानसूनकाल में सड़कों के बंद होने से यात्रियों को होने वाली परेशानी से बचने के लिए लोक निर्माण विभाग थल से मुनस्यारी तक पांच जेसीबी मशीनें तैनात रखेगा।


लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए निविदाएं आमंत्रित कर दीं हैं। लोनिवि के ईई आशुतोष ने बताया कि मानसूनकाल में थल-तेजम के बीच में, तेजम से विर्थी तक, विर्थी से कालामुनी और कालामुनी से मुनस्यारी-मदकोट के आसपास की सड़कों के बंद होने की सबसे अधिक आशंका रहती है। आम जनता को परेशानी न हो इसके लिए मशीनों की तैनाती मानसूनकाल शुरू होते ही कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed