फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rain in Munsyari

जिले के विभिन्न हिस्सों में हो रही तेज बारिश से सहमे सीमांत वासी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rain in Munsyari
नाचनी के नया बस्ती में मलबा आने से रात भर सड़क बंद रहने के बाद सुबह आवागमन शुरू हुआ। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के विभिन्न हिस्सों में हो रही तेज बारिश के कारण लोगों केे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण नदियों का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे नदियों के किनारे रह रहे लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

सीमांत के मुनस्यारी में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 96 और धारचूला में 78 एमएम बारिश हुई। बेड़ीनाग में 23.50, डीडीहाट में 14.50 और गंगोलीहाट 3.0 एमएम बारिश हुई। भारी बारिश के कारण गाड़ गधेरे और नदियों का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। जिससे लोग सहमे हैं। काली नदी 888.70मीटर पर बह रही है। इसका जल स्तर 890.00 है। सरयू नदी 448.90 मीटर पर बह रही है। इसका खतरे का निशान 453.00मीटर है। गोरी नदी जौलजीबी का जलस्तर लगातार हो रही बारिश के कारण बढ़ रहा है। गोरी नदी जौलजीबी 605.40 मीटर पर बह रही है। इसका जल स्तर 606.80 मीटर है। गोरी नदी मदकोट 1212.30 पर बह रही है। इसका खतरे का निशान 1214.10 मीटर है। भारी बारिश के कारण बढ़ रहे नदियों के जल स्तर से नदी किनारे रह रहे लोग सहमे हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से नदियों के किनारे न जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में नदियों का जल स्तर
नदी जलस्तर खतरे का निशान
काली नदी 888.70 890.00
सरयू 448.90 453.00
गोरी जौलजीबी 605.40 606.80
गोरी नदी मदकोट 1212.30 1214.10

नाचनी के खेतभराड़ में खतरे की जद में आया पंचायत घर।  संवाद

नाचनी के खेतभराड़ में खतरे की जद में आया पंचायत घर। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed