{"_id":"68961c138d8a04b09a3f1fe45dc632b9","slug":"rain-hindi-news-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के कई हिस्सों में बारिश से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के कई हिस्सों में बारिश से मिली राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 23 Sep 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
जिले के तमाम हिस्सों में बुधवार की सुबह हुई बारिश से लोगों को राहत मिली है। वहीं, ऊपरी रामगंगा घाटी में तेज बारिश से नाचनी-भैंसकोट मार्ग मलबा आने से बंद हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में छिटपुट बारिश की संभावना जताई है।
जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय में 4 मिलीमीटर वर्षा हुई। गंगोलीहाट में 8.5 एमएम, बेड़ीनाग में 5.6 एमएम, डीडीहाट में 5 एमएम, मुनस्यारी और धारचूला में 13-13 एमएम बारिश हुई। उधर, नाचनी क्षेत्र में बुधवार को भी तेज बारिश का क्रम जारी रहा। मलबा आने से नाचनी-भैंसकोट मार्ग बंद हो गया है। थल-मुनस्यारी मार्ग पर स्थित हरड़िया नाले का प्रवाह एक बार फिर से बढ़ने लगा है। दो दिन से हरड़िया नाले में भारी मात्रा में मलबा बहकर आ रहा है। फिलहाल हरड़िया नाले से यातायात में कोई असर पड़ने वाला नहीं है।