फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rahul Gandhi Lok Sabha Membership Congress Worker

Pithoragarh News: राहुल की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने से आक्रोश

Sun, 26 Mar 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 26 Mar 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi Lok Sabha Membership Congress Worker
पिथौरागढ़। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने के फैसले से बौखलाए कार्यकर्ताओं ने रविवार को गांधी चौक पर धरना दिया। उन्होंने भाजपा पर लोकतंत्र को खत्म करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


इससे पहले कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति अडानी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पार्टी कार्यालय से गांधी चौक तक विरोध मार्च निकाला। इसके बाद वहीं धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह लुंठी और पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का बड़ा असर देश के जनमानस पर हुआ। वक्ताओं ने कहा कि राहुल की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा बौखला गई है। यही कारण है कि आज उनकी लोकसभा सदस्यता खत्म करने का षड्यंत्र रचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना देने वालों में त्रिलोक महर, दीपक लुंठी, भुवन जोशी, संतोष गोस्वामी, सभासद चंद्रशेखर मखौलिया, अनिल माहरा, रवि बिष्ट, अभिषेक बोरा आदि थे।


मुनस्यारी में कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक पर सत्याग्रह किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबा रही है। कहा कि सभी कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ हैं। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर कोरंगा, विक्रम दानू, चरण बिष्ट, योगेश भाकुनी, नाथो राम, दान सिंह, नंदन टोलिया, कल्याण राम आदि मौजूद रहे। संवाद


बेड़ीनाग में फूंका केंद्र सरकार का पुतला
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत के नेतृत्व में कार्यकर्ता शहीद चौक पर एकत्र हुए। पंत ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार राहुल गांधी की लोकप्रियता से डर गई है। इसीलिए उनकी सदस्यता रद्द की गई है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस दौरान सुनील कुमार, पंकज कुमार, संजय आर्य, बबलू डसीला, कैलाश चन्याल, डॉ. नवीन कुमार, पवन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद


धारचूला में कांग्रेसियों ने धरना देकर भजन गाए
धारचूला (पिथौरागढ़)। ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह थापा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर धरना देकर भजन-कीर्तन गाए। उन्होंने हाथों में काली पट्टी बांधकर महात्मा गांधी को फूल अर्पित कर भाजपा को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। वक्ताओं ने मोदी हटाओ-देश बचाओ, महात्मा गांधी अमर रहे, राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान डीडीहाट महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट, महिराज गर्ब्याल, सुनील कुमार, होशियार खैर, लक्ष्मी रायपा, प्रेमा कुटियाल, वीरेंद्र गर्ब्याल, चंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed