फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rahul Gandhi can also start the second phase of Bharat Jodo Yatra from China border

Pithoragarh News: चीन सीमा से राहुल गांधी भी कर सकते हैं भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत

Sun, 01 Oct 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 01 Oct 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi can also start the second phase of Bharat Jodo Yatra from China border
व्यास घाटी के ओम पर्वत के पास पीसीसी सदस्य रणजीत रावत के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत : कांग्
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश के प्रस्तावित दौरे से कांग्रेस में भी हलचल है। पार्टी सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड में शीघ्र शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कांग्रेस नेता राहुल गांधी चीन सीमा से लगी व्यास घाटी से कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से पूर्व कांग्रेस का एक दल पीसीसी सदस्य रणजीत रावत के नेतृत्व में आदि कैलाश, पार्वती सरोवर, ओम पर्वत के दर्शन कर लौट आया है। आदि कैलाश के दर्शन कर लौटे कांग्रेस कार्यकर्ता भी वहां तेजी से हो रहे कार्यों से गदगद हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की उत्तराखंड में शीघ्र ही भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण शुरू होने वाला है। राहुल गांधी ने दस दिन यात्रा में देने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

आदि कैलाश की यात्रा के बहाने कांग्रेस के करीब एक दर्जन कार्यकर्ता व्यास घाटी की सड़क और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने वहां पहुंचे। यह दल शनिवार को ही यहां पहुंचा है। कांग्रेस कार्यकर्ता भी वहां हो रहे कार्य से खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दल ने इन संभावनाओं को भी टटोला कि यदि चीन सीमा से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की जाए तो इसका कितना लाभ भविष्य में पार्टी को हो सकता है। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने बताया कि आदि कैलाश के अच्छी तरह दर्शन हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed