{"_id":"688e44fb31a8ec561603408d","slug":"pumps-of-chandikaghat-pumping-scheme-jammed-water-supply-stopped-in-12-villages-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-130949-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चंडिकाघाट पंपिंग योजना के पंप जाम, 12 गांवों में जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चंडिकाघाट पंपिंग योजना के पंप जाम, 12 गांवों में जलापूर्ति ठप
Sat, 02 Aug 2025 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 02 Aug 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बाराबीसी क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों की प्यास बुझाने के लिए बनी चंडिकाघाट पंपिंग योजना क्षेत्र के लोगों का साथ छोड़ गई। तकनीकी खराबी आने से योजना के पंप ठप हो गए हैं। इन गांवों में जलापूर्ति करने वाली दो छोटी पेयजल योजनाएं सड़क निर्माण के चलते क्षतिग्रस्त हैं। इस वजह से इन गांवों की छह हजार से अधिक की आबादी पानी के लिए तरस रही है।
बाराबीसी क्षेत्र के मेलखेत, खुलेती, बुंगाछीना, आटा, अगन्या, ओलीगांव, बेडरा सहित 12 से अधिक गांवों के ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए चंडिकाघाट पंपिंग योजना को धरातल पर उतारा गया। दो दिन पूर्व योजना के पंप में खराबी आने से पानी लिफ्ट होना बंद हो गया। वहीं इन गांवों में जलापूर्ति करने वाली मरौठ और भिलाई पेयजल योजना की लाइन सड़क निर्माण के चलते क्षतिग्रस्त है। ऐसे में इन गांवों में पेयजलापूर्ति पूरी तरह ठप होने से छह हजार से अधिक की आबादी को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के बीच ग्रामीण जल संकट से जूझ रहे हैं। मजबूर होकर ग्रामीणों को प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर अपनी जरूरत पूरी करनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि पंपिंग योजना में खराबी दूर करने में पसीने छूट रहे हैं। दो छोटी पेयजल योजनाएं लंबे समय से क्षतिग्रस्त हैं इन्हें ठीक नहीं किया जा रहा है। ऐसे में हर घर नल से जल पहुंचाने के दावे फेल साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
कोट
चंडिकाघाट पंपिंग योजना के पंप में खराबी दूर करने की जिम्मेदारी अभियांत्रिकी विभाग अल्मोड़ा की है। संबंधित को जानकारी दे दी गई है। शीघ्र खराबी दूर कर जलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
- रंजीत धर्मसक्तू, अधीक्षण अभियंता, जल निगम