{"_id":"696fbba04cebdc5d1007fe65","slug":"publicity-for-admission-in-uou-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1004-134488-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: यूओयू में प्रवेश के लिए किया प्रचार-प्रसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: यूओयू में प्रवेश के लिए किया प्रचार-प्रसार
Tue, 20 Jan 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। डिग्री कॉलेज अमोड़ी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी से संबद्ध सत्र 2026 के तहत संचालित विभिन्न कोर्सों के लिए प्रचार-प्रसार अभियान चलाया गया। कॉलेज की ओर से अभियान के तहत अमोड़ी बाजार, ग्राम अमोड़ी, भुमटा, बेलखेत, सजोली और कोट अमोड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया और शैक्षणिक अवसरों की जानकारी दी गई। प्राचार्य प्रो. अजिता दीक्षित ने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के माध्यम से ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ना महाविद्यालय का सतत प्रयास है। वहां पानदेव भट्ट, नवीन भट्ट, बीके भट्ट, पीटीए अध्यक्ष मनीष जोशी, देवेंद्र सिंह नेगी, दीपक भट्ट, शंकर भट्ट आदि थे।
विज्ञापन