फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Public Transport in Nagar Palika Pithauragarh

पिथौरागढ़ शहर में नगर पालिका चलाएगी सिटी बस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Public Transport in Nagar Palika Pithauragarh
पिथौरागढ़ नगरपालिका बोर्ड बैठक में मौजूद अध्यक्ष एवं सभासद। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ शहर में नगरपालिका सिटी बस चलाएगी। इसके अलावा शवयात्रा के लिए भी वाहन क्रय किया जाएगा। पालिका की बोर्ड बैठक में इन मामलों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बुधवार को पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में सदन में आय व्यय की जानकारी दी गई। इसके बाद नगर के सभी वार्डों में पथ प्रकाश व्यवस्था, सफाई, सुधारीकरण, सड़कों को गड्ढामुक्त करने और नौले सुधारीकरण के संबंध में प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण के दौरान की गई घोषणाओं को भी शीघ्र क्रियान्वयन करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में नगरपालिका में लंबे समय से कार्य कर रहे संविदा कर्मियों का मानदेय बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। नगरपालिका भवन की छत और फर्श का सुधार करने का प्रस्ताव भी रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सफाई व्यवस्था के लिए मोहल्ला स्वच्छता समितियों का गठन किया गया है। समितियों को सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि शव दाह के लिए 21 लाख रुपये मिले हैं, जिससे वाहन क्रय किया जाएगा।

सिटी बस चलाने को लेकर भी सदस्यों के साथ चर्चा हुई और शीघ्र इस पर आगे की कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया। नगरपालिका के ईओ एनबी पांडेय के संचालन में हुई बैठक में सभासद बसंत कुमार, नीरज कुमार, कोमल वाल्मीकि, राधिका लुंठी, विजेंद्र सिंह महर, सरस्वती मखौलिया, कमल कुमार पांडेय, दीपा राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed