फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Public gardens overlooking the Red Wings defeated the Suva Say ...

हरा पंख मुख लाल सुवा बोलिए जन बागा में...

Wed, 08 Mar 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अस्कोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अस्कोट Updated Wed, 08 Mar 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
Public gardens overlooking the Red Wings defeated the Suva Say ...
पिथौरागढ़ विद्या मंदिर में आयोजित होली में नृत्य करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

जिले में होली की धूम मचने लगी है। बुधवार को सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में आयोजित महिला होली में महिलाओं ने जमकर नृत्य और गायन किया। महिलाओं ने-हरा पंख मुख लाल सुवा बोलिए जन बागा में, कहां से आई बादल रेखा, कहां भयो घनघोर सुवा जन बोलिए बागा में गीत में जमकर नृत्य किया। इसके अलावा महिलाओं ने-चंपा के दस फूल मालिन हार गुंथाय दे, बेला के दस फूल मालिन हार गुंथाय दे होली गीत गाया।

विज्ञापन


विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य रेखा जोशी की ओर से आयोजित होली कार्यक्रम में स्कूल की शिक्षिकाओं के साथ-साथ आसपास के मोहल्ले की महिलाएं भी मौजूद रहीं। रेखा जोशी ने कहा कि छात्राओं को अपनी संस्कृति से रूबरू कराने के लिए यह आयोजन किया गया। इस दौरान रंजना पंत, उमा पांडे, माधवी देवी, भगवती अवस्थी आदि महिलाओं थी। छात्राओं ने भी होली का खूब आनंद उठाया।
विज्ञापन


बुधवार को रंगभरनी एकादशी पर ग्रामीण अंचलों में होली की चीर बांधी गई। मंदिरों में भी चीर बंधन किया गया। घंटाकरण स्थित शिव मंदिर में लोगों ने आंवले के पेड़ पर चीर बांधी। पंडित आनंद बल्लभ जोशी ने पूजा-अर्चना कराई। अस्कोट के देवल दरबार में भी चीर बंधन किया गया। इस मौके पर होशियार सिंह पाल, केदार सिंह पाल, गोविंद रावत, वीरजंग पाल, विजय भंडारी आदि मौजूद थे। पंडित ईश्वरी दत्त पंत ने पूजा कराई। लोगों ने भक्तिरस पर आधारित होली गीत गाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed