फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Public awareness campaign to Corona through cycle rally

साइकिल रैली के माध्यम से कोरोना को जन जागरूकता अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Public awareness campaign to Corona through cycle rally
धारचूला (पिथौरागढ़)। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत ग्रिफ के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत कोरोना जागरूकता और सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए साइकिल रैली शुरू हो गई है। इसके तहत साइक्लिस्ट 406 किलोमीटर का सफर करेंगे। इस दौरान वह लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को बीआरओ के चीफ इंजीनियर एमएएन प्रसाद और कमांडर कर्नल एनके शर्मा ने साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। चीफ इंजीनियर प्रसाद ने बताया कि छह दिन की साइकिल रैली में प्रतिभाग कर रहे साइक्लिस्ट तवाघाट से मुनस्यारी और टनकपुर तक कुल 406 किमी की दूरी तय करके टनकपुर में हीरक परियोजना के मुख्यालय में पहुंचेंगे। सहायक अधिशासी अभियंता निपुण वर्मा के नेतृत्व में सुजीत सिंह, दीप कुमार, हैप्पी, सुरेंद्र आदि साइक्लिस्ट तवाघाट से मुनस्यारी को रवाना हुए। दल के कुमाऊं स्काउट में पहुंचने पर कैप्टन जैरिल्ल जॉन नायन्न, सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टन सेवा मेडल भूपाल सिंह रौतेला, ऑनरेरी कैप्टन गोपी चंद, हवलदार प्रेम सिंह और अन्य लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया और यात्रा की शुभकामनाएं दी। टीम लीडर निपुण ने बताया कि तवाघाट से मुनस्यारी तक 105 किमी दूरी के दौरान लोगों को कोरोना और सड़क सुरक्षा आदि नियमों की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद रैली मुनस्यारी से टनकपुर को प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed