{"_id":"5eff77f08ebc3e433d5998dd","slug":"protests-by-lab-technicians-wearing-black-lace-pithoragarh-news-hld388448573","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ उत्तराखंड लैब टैक्निशियनों से काला फीता बांधकर किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ उत्तराखंड लैब टैक्निशियनों से काला फीता बांधकर किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
धारचूला में बांहों में काला फीता बांधकर विरोध जताते एनएचएम कर्मी।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ काला फीता बांध विरोध किया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर 06 जुलाई से अन्न जल का त्याग करने की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को लैब टेक्नीशियनों ने दीवान राम के नेतृत्व में काला फीता बांध विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो लंबे समय से जायज मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। कोरोना महामारी में लैब टेक्नीशियन 24 घंटे ड्यूटी करने के साथ-साथ ओपीडी भर्ती मरीज व जननी सुरक्षा योजना के कार्यों को कर रहे हैं। उन्होंने कहा सरकार को लैब टेक्नीशियनों की कैडर पुनर्गठन, जोखिम भत्ता आदि मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि पांच जुलाई तक लैब टेक्नीशियनों मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 06 जुलाई अन्य जल जल का त्याग कर देंगे। इस मौके पर मनोज जोशी, निरंजन भट्ट मौजूद रहे।
एनएचएम के संविदा कर्मियों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध
धारचूला(पिथौरागढ़)। शुक्रवार को विगत 10 वर्षों से न्यूनतम वेतनमान पर कार्य कर रहे एनएचएम के संविदा कर्मचारियों ने मिशन निर्देशक एनएचएम, मुख्य चिकित्साधिकारी और चिकित्साधिकारी को अपनी वेतन बढ़ोत्तरी, नियमितीकरण आदि अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। एनएचएम कर्मियों के पूरी निष्ठा से समान पदों पर बहुत ही कम मानदेय पर कोरोना जैसी महामारी, पोलियो, कृमि मुक्ति दिवस, डायरिया नियंत्रण कार्यक्रम सहित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में कार्य किया जा रहा है। डॉक्टरों, नर्स, लैब टेक्नीशियन, टीबी सुपरवाइजर एवं काउंसलर, आशा फेसिलिटेटर बीएलए, बीपीएम और डीईओ सहित कुल 18 कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर विरोध कर अपना कार्य किया। विरोध करने वालों में डा. गिरीश रिंगवाल, डा.गौतेंद्र, डा.कंचन, डा. कविता, फार्मासिस्ट महेश पाटनी, लक्ष्मी, पुष्पा, हिना, आरएस यादव, गोविंद बिष्ट, प्रेमा नौरियाल, प्रदीप रौतेला, मोहन चंद पाटनी, मगन रोकाया और सपना राणा आदि कर्मचारी मौजूद थे। संवाद