फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest on the demand of extending the tenure of three-tier Panchayat by two yearsProtest on the demand of extending the tenure of three-tier Panchayat by two years

Pithoragarh News: त्रिस्तरीय पंचायत का कार्यकाल दो साल बढ़ाने की मांग पर धरना

Sat, 03 Feb 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 03 Feb 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Protest on the demand of extending the tenure of three-tier Panchayat by two yearsProtest on the demand of extending the tenure of three-tier Panchayat by two years
पिथौरागढ़। उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन सदस्यों ने एक राज्य एक चुनाव के फाॅर्मूले को लागू करने और पंचायत चुनाव एक साथ कराने की मांग को लेकर धरना दिया। उन्होंने इस संबंध में डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि वर्ष 2019 में त्रिस्तरीय पंचायतें चुनी गई थीं। पंचायत के गठन होने के बाद दो वर्ष तक कोविड का प्रकोप रहा। इस कारण से दो वर्ष तक पंचायतों की सामान्य बैठक भी नहीं हो पाई। पंचायतों का मुख्य कार्य दो साल तक ठप रहा। उन्होंने पंचायतों का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाने की मांग उठाई है। यहां संयोजक जगत मर्तोलिया, मालती देवी, भावना देवी, रेनू चौहान, गीता देवी, गंगोत्री दताल, अनीता भट्ट, गुंजन ओझा आदि पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर सीएम और पीएम को ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

लोहाघाट (चंपावत)। त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल दो साल बढ़ाने की मांग को बाराकोट के जन प्रतिनिधि मुखर हो गए हैं।
शनिवार को बाराकोट की ब्लाॅक प्रमुख विनीता फर्त्याल के नेतृत्व में ग्राम प्रधान संगठन ने खंड विकास अधिकारी खजान चंद्र जोशी के माध्यम से सीएम और पीएम को ज्ञापन भेजा। जन प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्ष 2019 में त्रिस्तरीय पंचायतों का गठन हुआ था। गठन होने के बाद दो साल तक कोरोना काल में पंचायतों की सामान्य बैठकें भी नहीं हो पाई। जबकि पंचायत प्रतिनिधियों ने लोगों को कोरोना से बचाने के लिए अहम भूमिका भी निभाई थी। इस मौके ग्राम प्रधान संगठन ब्लाॅक अध्यक्ष राजू अधिकारी, राकेश बोहरा, नारायण फर्त्याल, नवीन पुनेठा, रणजीत बोहरा, राजेश जोशी, मोहन अधिकारी, सुनीता देवी, ममता तिवारी, लक्ष्मण बिष्ट, मोहन जोशी, भैरव राम, मोहन अधिकारी आदि के मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed