{"_id":"605785598ebc3ecbaa3c4640","slug":"protest-of-congress-for-mahangai-pithoragarh-news-hld4190543139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी चीजों में दाम बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ दी है।
पूर्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव जगत सिंह खाती और महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष पदमा बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को पालिका तिराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
पूर्व प्रदेश महामंत्री जगत ने कहा कि मोदी सरकार में महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ा है। पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से सारी खाद्य वस्तुएं, यातायात, समेत कई चीजों में महंगाई असहनीय है। सरसों के तेल के दाम डेढ़ सौ रुपये तक पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
महिला जिला अध्यक्ष पदमा ने कहा कि किचन का बजट बढ़ चुका है। प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी और राहुल लुंठी ने कहा कि उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए मोदी सरकार जनता की जेब काट रही है।
प्रधानमंत्री के लच्छेदार भाषण अब जनता को चुभने लगे हैं। प्रदर्शन में योगिता बिष्ट, रेणु, आशा, मीना, सोनी, प्रियंका, सुमित्रा देवी, सुनीता, राजेश्वरी, सुरमा देवी, निर्मला रानी आदि रहे।