{"_id":"60edd3708ebc3ec23565eef9","slug":"protest-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4310644142","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय संग्रहालय में हो रहे नियम विरूद्ध कार्यों को रोकने की मांग को प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय संग्रहालय में हो रहे नियम विरूद्ध कार्यों को रोकने की मांग को प्रदर्शन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विभिन्न जन संगठनों ने राजकीय संग्रहालय और ऑडिटोरियम में हो रहे सुधार कार्यों को नियम विरुद्ध बताया। यह काम रोकने के लिए उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सीएम को ज्ञापन भेजा।
सीमांत यूथ मोर्चा, उत्तराखंड छात्र मोर्चा, जनमंच, संयुक्त संघर्ष समिति, सांस्कृतिक मंच, सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी, भाव राग ताल मंच से जुड़े लोग मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे।
उन्होंने यहां राजकीय संग्रहालय और ऑडिटोरियम में हो रहे नियम विरुद्ध कार्यों को रोकने के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने संग्रहालय और आडिटोरियम में हो रहे कार्यों पर रोक लगाने, आवंटन की जिला स्तरीय समिति बनाकर जांच करने, आवंटन की जांच के लिए उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों से मामले की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इस मौके पर सीमांत यूथ मोर्चा के सुशील खत्री, उत्तराखंड छात्र मोर्चा के राकेश वर्मा, जनमंच के भगवान रावत, संयुक्त संघर्ष मोर्चा के मोहन चंद्र भट्ट, संस्कृति मंच के मनोज कुमार, भाव राग ताल के कैलाश कुमार, नादभेद संगीतालय के प्रियांशु राज, रं कल्याण संस्था के कृष्णा गर्ब्याल आदि रहे।