{"_id":"6024151b8ebc3ee9620c44ad","slug":"protest-in-betri-for-arrest-of-killers-pithoragarh-news-hld414314965","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर बैतड़ी में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर बैतड़ी में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैतड़ी(नेपाल)। सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या के छह दिन बाद भी आरोपी पकड़े नहीं गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को भी स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया।
पिछले बुधवार को एक छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। मृतका का शव अभी भी मोर्चरी में रखा है। लोगों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी तक मृतका का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। बैतड़ी और राजधानी काठमांडू सहित देश के विभिन्न जिलों में प्रदर्शन हो रहे हैं। नेपाल छात्र संघ ने बैतड़ी के मेलौली में बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया।
छात्र नेता कपिल केसी के अनुसार, मनिलेक कैंपस और आसपास के स्कूलों के लगभग एक हजार छात्र कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। मेलौली नगर पालिका की उप महापौर राधा ओझा, महिला नेता रूबी नायक और अन्य ने भागीरथी के लिए न्याय की मांग को लेकर बैठक को संबोधित किया। पुलिस ने अपराधी को शीघ्र पकड़ने का दावा किया है।