फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest by Revenyu Staff Union

राजस्व कर्मियों की मांगें पूरी करो सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Protest by Revenyu Staff Union
पिथौरागढ़ में राजस्व कर्मी मांगों के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले के राजस्व कर्मी चार सूत्री मांगों के लिए बेमियादी आंदोलन चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक बेमियादी कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी। पटवारियों की हड़ताल से लोगों के कई जरूरी काम नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ के जिलाध्यक्ष विजय पंत के नेतृत्व में कर्मियों ने मंगलवार को धरना स्थल टकाना में एकत्र होकर खिलाफ नारे लगाए। कर्मचारियों ने राजस्व निरीक्षक, रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों के एकीकरण पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजस्व निरीक्षक और रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का एकीकृत न करने, समान कार्य के लिए समान वेतन और संसाधन दिलाने, 16वें बैच के राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण, राजस्व निरीक्षक क्षेत्रों के पुनर्गठन, संवर्गीय कर्मियों को उच्चीकृत वेतनमान का लाभ दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व कर्मी भावना वल्दिया ने कहा कि उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। इस दौरान लीला रौतेला, शुचिता बाफिला, दीपा जोशी, विनोद भट्ट, कमल भट्ट, शंकर दत्त कापड़ी, भगवती प्रसाद पंत, नरेंद्र गिरी, दिनेश जोशी आदि रहे।
चार सूत्री मांगों के लिए राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल जारी
चंपावत/लोहाघाट। चार सूत्री मांगों के लिए पटवारियों की बेमियादी हड़ताल जारी है। इस कारण कई लोगों के विभिन्न कार्य रुक गए हैं। इससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजस्व कर्मियों की हड़ताल के चलते समस्त प्रकार के प्रमाणपत्र, केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना, निर्वाचन के कार्य, आपदा, राजस्व पुलिस कार्य, न्यायिक बंदी गृह का कार्य, तहसील में पैरोकारी, भूमि संबंधी समस्त कार्य, मुख्यमंत्री राहत कोष चेक वितरण, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के साथ गौरादेवी कन्याधन योजना के लिए आय प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं।

पटवारियों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। मंगलवार को चंपावत तहसील परिसर में जिलाध्यक्ष पुष्कर नाथ, राजीव मेहरा, विजय सिंह भंडारी, छत्र सिंह बोहरा, ईश्वरी राम, मोहित सिंह मेहता, दीपा, कुसुम गोस्वामी, अमित सिंह सीपाल आदि रहे। लोहाघाट में सुनील सिंह माहरा, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, पवन जुकरिया, लता कार्की, छत्तर सिंह बोहरा, कौशल चंद्र पुनेठा, नारायण दत्त जोशी, सलमान खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed