फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest by asha worker in Pithauragarh

बोल सीएम बोल कि हेरो राजधानी में...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Protest by asha worker in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/बेड़ीनाग। आशा कार्यकर्ताओं के दो अगस्त से चल रहे आंदोलन को गंभीरता से नहीं लेने से उनमें आक्रोश है। नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने ‘बोल सीएम बोल के है र राजधानी में...... गीत गाकर नाराजगी प्रकट की।
विज्ञापन

शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं ने पिथौरागढ़, डीडीहाट, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट सहित कई अन्य हिस्सों में सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन के 26वें दिन पाटी ब्लॉक के चल्थियागांव की आशा कार्यकर्ता भावना उर्फ भागीरथी (24) को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

धरने के माध्यम से यूनियन ने राज्य सरकार से मृतक आशा के परिवार को उचित मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। जिलाध्यक्ष इंदिरा देउपा ने कहा कि सरकार आशाओं को मासिक वेतन की घोषणा करने के लिए किसका इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देरी जानबूझकर आशाओं के मनोबल को तोड़ने के लिए की जा रही है। वहां हेमलता सौन, लीला जोशी, हीरा कार्की, भवानी, उर्मिला, आशा देवी आदि थे। मुवानी और कनालीछीना में भी आशाओं ने प्रदर्शन किया।

बेड़ीनाग में ब्लॉक अध्यक्ष सावित्री पंत के नेतृत्व उमा पंत, विमला देवी, हेमा देवी, चंद्रकला पंत, मीरा खनका, मुन्नी देवी आदि ने 12 सूत्री मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed