{"_id":"58ff82d74f1c1b9e65c0d4ee","slug":"protest-against-the-attack-on-the-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में धरना देते लोक अधिकार मंच के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
लोक अधिकार मंच ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर धरना दिया और केरल में राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों को रोकने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। जिला मुख्यालय में धरना स्थल पर हुई सभा में कहा गया कि केरल की वामपंथी सरकार लगातार राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है। कहा गया कि केरल के कन्नूर जिले में लगातार अमानवीय घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
सभा में जिला सेवा प्रमुख राजेंद्र चंद, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, देवी दत्त जोशी, सीमांत जागरण मंच के शिवराज चंद, पुष्पेंद्र खड़ायत, ललित पंत आदि ने विचार रखे। लोक अधिकार मंच के संयोजक ललित शौर्य ने कहा कि इस मुद्दे पर लगातार विरोध जारी रखा जाएगा। इस दौरान आरएसएस के विभाग प्रचारक भगवती, जिला कार्यवाह भूपेंद्र गोबाड़ी, जिला संपर्क प्रमुख डा. चंदन तड़ागी, दुर्गा सिंह धामी, राजेंद्र रावत, कैलाश जोशी आदि लोग थे। बेड़ीनाग में भी केरल की घटना के विरोध में धरना दिया गया। धरने पर विधायक मीना गंगोला, वरिष्ठ नेता महेश पंत, जिला महामंत्री सुरेश जोशी, गोकुल गंगोला, नगर पंचायत अध्यक्ष विमल रावल आदि थे।
विज्ञापन