फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest against stopping local vehicles at Chhiyalekh check post

Pithoragarh News: छियालेख चेक पोस्ट पर स्थानीय वाहनों को रोकने पर विरोध

Fri, 03 May 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 03 May 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Protest against stopping local vehicles at Chhiyalekh check post
धारचूला (पिथौरागढ़)। भारत-चीन सीमा पर स्थित छियालेख चेक पोस्ट पर स्थानीय वाहनों को रोके जाने और बाहरी वाहनों को अनुमति देने पर रं कल्याण संस्था शाखा के सदस्यों ने विरोध जताया है। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संस्था के संरक्षक अशोक सिंह नबियाल के नेतृत्व में शुक्रवार को लोग उपजिलाधिकारी मंजीत सिंह से मिले। उन्होंने छियालेख चेक पोस्ट पर आईटीबीपी की ओर से दारमा, व्यास, चौदास और धारचूला के वाहनों को रोके जाने का विरोध किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व की तरह ही आधार कार्ड दिखा कर व्यास क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति देने की मांग उठाई। उपजिलाधिकारी ने कहा कि इससे पूर्व धारचूला के स्थानीय वाहनों को इनर लाइन परमिट की आवश्यकता नहीं थी। उन्हें केवल आधार कार्ड दिखाकर प्रवेश की अनुमति थी। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की रोकटोक से युवाओं के रोजगार पर असर पड़ेगा। बाद में इस संबंध में हुई बैठक में आईटीबीपी के अधिकारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों से वार्ता की जा रही है। बैठक में संस्था के अध्यक्ष दीपक रोंकली, पूर्व अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल, महासचिव दिनेश चलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसडीएम धारचूला, मंजीत सिंह ने कहा कि इस संदर्भ में संस्था और आईटीबीपी के साथ बैठक कर समस्या का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed