फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest against liquor shop in Munsiyari, people demonstrated

Pithoragarh News: मुनस्यारी में शराब की दुकान का विरोध, लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 30 Mar 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 30 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Protest against liquor shop in Munsiyari, people demonstrated
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। पर्यटन नगरी मुनस्यारी और आसपास के क्षेत्रों में शराब की दुकान खोलने का विरोध शुरू हो गया है। क्षेत्र के लोगों ने तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन कर शराब की दुकानों को निरस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शराब की दुकानें खुलने से पर्यटन नगरी में अराजकता बढ़ेगी इससे पर्यटन कारोबार पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

मल्ला जोहार विकास समिति के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन कर शराब की दुकानें खोलने का विरोध किया। लोगों ने कहा कि मुनस्यारी में हर साल हजारों पर्यटक यहां के शांत माहौल में प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने पहुंचते हैं। क्षेत्र के युवक भी ऊनी, हथकरघा, भेड़ पालन कर बेरोजगारी दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। अब पर्यटन नगरी मुनस्यारी के साथ ही इससे लगे बांसबगड़, तेजम में शराब की दुकान खोलकर यहां के शांत वातावरण को बिगाड़ने की तैयारी की जा रही है। क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने से युवा नशे की गिरफ्त में फंसेंगे। वहीं इससे अराजकता, अपराध बढ़ेंगे। इस दौरान लोगों ने एसडीएम आशीष जोशी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर सभी स्वीकृत दुकानों को निरस्त करने की मांग की। कहा कि यदि क्षेत्र में शराब की दुकानें खोली गईं तो वे सड़कों पर उतरेंगे। प्रदर्शन करने वालों में मल्ला जोहार विकास समिति के अध्यक्ष श्रीराम सिंह धर्मसक्तू, बर्नियागांव के प्रधान मोहन दोसाद, मिलम के प्रधान हरीश सिंह, लोक बहादुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed