{"_id":"6560ddd48ad6f8d34e0cef96","slug":"protest-against-government-continues-on-101st-day-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-7234-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सरकार के खिलाफ 101 वें दिन भी जारी रहा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सरकार के खिलाफ 101 वें दिन भी जारी रहा धरना
Fri, 24 Nov 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में सरकार के खिलाफ नारे लगाते आंदोलनकारी। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सीएचसी में अल्ट्रासाउंड लगाने, चिकित्सकों के खाली पदों को भरने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन 101 वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने मांगों को पूरा न होने तक धरना जारी रखने की बात कही है।
शुक्रवार को चिल्ड्रन पार्क में सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की मांग को लेकर सर्वदलीय समिति के पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। आंदोलनकारी और सर्वदलीय समिति के संयोजक राजेंद्र बोरा ने कहा कि डीडीहाट का अस्पताल भाजपा की अंदरूनी लड़ाई के कारण रेफर सेंटर बनकर रह गया है। आंदोलन को लोग अपना समर्थन दे रहे हैं लेकिन इसके बाद भी मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।
धरने में शेखर सिंह खड़ायत, रवि बोरा, संजय देउपा, कैलाश सिंह, गोविंद टम्टा, गिरधर बोरा, शेर सिंह चुफाल आदि बैठे।