फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Prof. Kathayat is happy to meet Uttarakhand's pride

प्रो.कठायत को उत्तराखंड गौरव सम्मान मिलने से खुशी

Fri, 23 Nov 2018 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 23 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
Prof. Kathayat is happy to meet Uttarakhand's pride
लखनऊ में प्रो. कठायत को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जन्म शताब्दी पर आयोजित उत्तराखंड महोत्सव में डॉ. भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ के रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. कमान सिंह कठायत को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान मिलने पर उनके गांव मड़मानले गुनकोट में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


मूनाकोट विकासखंड के गुनकोट निवासी प्रो. कठायत को यह सम्मान चीनी प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सराहनीय अनुसंधान के लिए दिया गया है। उनके द्वारा अंतरराष्ट्रीय चीनी खरीद अनुबंधों, गुणवत्ता मूल्यांकन के लिए विकसित पीएच 6.4 पर आधारित विधि की वैश्विक अध्ययन के लिए सिफारिश की गई है। प्रो. कठायत को रसायन विज्ञान क्षेत्र में सामान्य शर्करा से फुलेरिन के उत्पादन का श्रेय जाता है। फुलेरिन हीरा और ग्रेफाइट के बाद कार्बन का नया अवतार है, जिसे चीनी के क्रिस्टल से तैयार किया गया है।
विज्ञापन


वह प्रो. सीएन रावत द्वारा प्रायोजित विज्ञान दूरगामी कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों में वैज्ञानिक सोच पैदा करने के विशेष प्रयास से भी जुड़े हैं। सीमांत के स्कूलों के मेधावी छात्रों के लिए उन्होंने अपने माता-पिता की स्मृति में दुर्गा देवी-दौलत सिंह मेमोरियल अवार्ड की शुरुआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रसायन विज्ञान में अव्वल अंक लाने पर उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए यह छात्रवृत्ति दी जाती है। प्रो. कठायत के सहपाठी रई निवासी गोविंद सिंह धामी ने बताया कि उन्हें सम्मान मिलने पर गांव में उनके परिजनों और अन्य ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed