फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Problems increased due to the closure of the roads of China border villages

Pithoragarh News: चीन सीमा के गांवों की सड़कें बंद होने से बढ़ी दिक्कतें

Fri, 25 Aug 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 25 Aug 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Problems increased due to the closure of the roads of China border villages
टनकपुर-तवाघाट एनएच के दोाबाट में गिरे बोल्डर और मलबा। स्रोत: जागरूक पाठक
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमांत क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात हुई भारी बारिश से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। पहाड़ियों से मलबा और बोल्डर गिरने से व्यास, दारमा और चौंदास घाटी के गांवों के लिए यातायात बाधित हो गया है। मलबा और बोल्डर गिरने से टनकपुर तवाघाट एनएच के दोबाट, जीरो प्वाइंट और तवाघाट-लिपुलेख सड़क के मलघाट, वर्तिघाट, लामारी जगह पर सड़क बंद है।
विज्ञापन

बीआरओ की तवाघाट-सोबला सड़क खेत में बंद होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। एनएचपीसी कर्मी नवीन जोशी ने बताया कि रात को हुई भारी बारिश के कारण डैम कार्यालय के बाहर पानी जमा हो गया। इस दौरान कर्मचारी रघुवर धामी को बोल्डर की चपेट में आने से हल्की चोट लगी है। कार्यालय के शीशे भी टूट गए हैं। सड़कों से मलबा, बोल्डर हटाने को जेसीबी लगाई गई हैं। सड़क शनिवार तक खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

बाक्स
मल्दा दारमा के सुवा में हुआ नुकसान
धारचूला। मल्ला दारमा के ग्राम सुवा में बारिश से काफी नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान दीपा देवी ने बताया कि भारी बारिश से हेलिपैड में मलबा आने से लगभग 40 मीटर दीवाल, सोबन सिंह, गगन सिंह, अर्जुन सिंह और महेंद्र सिंह का शौचालय, जीवन सिंह का घराट के साथ ही 150 मीटर सीसी मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। सोबन सिंह और दलीप सिंह का मकान खतरे की जद में आ गया है। प्रधान ने नुकसान कि सूचना प्रशासन को दी है। उन्होंने शीघ्र नुकसान का आंकलन करने को टीम भेजने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
घरों में घुसा पानी, जागकर बिताई रात
धारचूला। आपदाग्रस्त एलधारा इस वर्ष भी मल्ली बाजार के लोगों के लिए मुश्किलों का सबब बना हुआ है। पिछले वर्ष एलधारा से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से छह आवासीय भवन पूरी तरह से जमींदोज हो गए थे। बृहस्पतिवार की रात हुई भारी बारिश के बाद एलधार क्षेत्र से आया मलबा, पानी मल्ली बाजार निवासी बिशन सिंह धामी, पाल कुटियाल, नदीम परवेज, इंद्र बहुगुणा सहित किरायेदार पुष्पा, विमला, बिशन सिंह और आदर्श के घरों में घुस गया। परेशान लोगों ने जाग कर रात बिताई। पानी, मलबा घुसने से लोगों को काफी नुकसान हुआ है। पटवारी सदर जीवन पुनेठा ने शुक्रवार को नुकसान का आकलन किया। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका और सिंचाई विभाग के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। संवाद
बाक्स
गैस गोदाम में हुआ जलभराव
धारचूला। भारी बारिश से गैस गोदाम में बृहस्पतिवार रात से ही जल भराव होना शुरू हो गया। शुक्रवार सुबह तक गैस कार्यालय के सभी कमरों और गोदाम में पानी भर जाने से आधे दिन तक गैस वितरण बंद रहा। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जल भराव से ऑफिस के जरूरी दस्तावेज भीग गए और कंप्यूटर सहित अन्य उपकरणों ने काम करना बंद कर दिया। गैस एजेंसी कर्मी योगेंद्र सिंह, देवेंद्र बिष्ट और अन्य लोग दिन भर जरूरी कागजातों को धूप में सुखाने में लगे रहे।
प्रबंधक विजय सिंह चैंसर ने बताया कि बार-बार हो रहे जल भराव से मुश्किलें बढ़ गई हैं। नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी देवी ने बताया कि तटबंध निर्माण करने वाली कंपनी ने निकासी सिस्टम को सही ढंग से नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा कि पालिका जल निकासी के लिए कार्य कर रही है। उप जिलाधिकारी दिवेश शाशनी ने बताया कि पालिका और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कई निर्देश दिए गए हैं।
बाक्स
मूनाकोट के चमतौली में दो मकान ध्वस्त
मूनाकोट। चमतौली गांव में बारिश से किशन तिवारी और लीलाधर तिवारी के मकान ध्वस्त हो गए हैं। दोनों परिवारों के नौ सदस्यों ने गांव के ही दूसरे के मकान में शरण ले रखी है। पीड़ित परिवार और पूर्व प्रधान बलवंत सिंह ने गांव में राजस्व विभाग की टीम भेजकर शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद

बाक्स
मुनस्यारी। भारी बारिश के चलते मल्ला दुम्मर निवासी महिला चंद्रा देवी पत्नी स्व. देव राम का आवासीय मकान ध्वस्त हो गया है। ग्राम प्रधान पंकज ने इसकी सूचना आपदा कंट्रोल रूम को दी है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed