फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Private ambulance operators demanded to keep the parking as it is

Pithoragarh News: प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों ने की पार्किंग यथावत रखने की मांग

Tue, 30 Jan 2024 09:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 30 Jan 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
Private ambulance operators demanded to keep the parking as it is
पार्किंग पूर्ववत रखे जाने की मांग करते प्राइवेट एंबुलेंस संचालक। संवाद
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल के गेट के पास से हटाए जाने से प्राइवेट एंबुलेंस संचालक परेशान हो गए हैं। सभी एंबुलेंस संचालकों ने वाहनों के लिए पार्किंग यथावत रखने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मुख्य गेट के पास एंबुलेंस पार्क रहती थीं। इसके अलावा परिसर से लेकर घंटाकरण तक सड़क किनारे वाहन पार्क रहते हैं। इसके चलते मरीजों को दोपहिया वाहन या कार से इलाज के लिए अस्पताल लाने वाले तीमारदारों को वाहन पार्क करने की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। इस समस्या के चलते प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों को गेट के सामने पार्क करने से मना कर दिया गया है।
विज्ञापन

अब एंबुलेंस संचालक अपने वाहन चंडाक रोड पर स्थित टीआरसी के पास पार्क कर रहे हैं। एंबुलेंस संचालकों का कहना है कि अस्पताल से अधिक दूरी होने के कारण रेफर किए जाने वाले मरीजों के तीमारदार उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। इससे मरीजों को भी परेशानी हो सकती है। एंबुलेंस संचालकों ने एंबुलेंस के लिए पार्किंग व्यवस्था पूर्ववत रखे जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस संचालकों ने डीएम, एसपी और जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वालों में हंस फाउंडेशन, राजेंद्र प्रसाद पंत, मनोज खनका, नवाब खान, संजय कुमार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed