फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Primary teachers block block headquarters

प्राथमिक शिक्षकों का ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना

Tue, 25 Apr 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/गंगोलीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/गंगोलीहाट Updated Tue, 25 Apr 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Primary teachers block block headquarters
मुनस्यारी में खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देते प्राथमिक शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

प्राथमिक शिक्षकों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना दिया और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे। विण ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित धरने के समय जिला मंत्री जेपी वर्मा की अध्यक्षता में सभा हुई। इसमें नेत्र सिंह कोरंगा, दीपक पंत, सुरेश कार्की, बसंत गिरी, ललित बसेड़ा, अंशुमन पंत आदि शामिल हुए। संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया धरना कार्यक्रम में भाग लेने देहरादून गए हैं।

विज्ञापन


मुनस्यारी में प्राथमिक शिक्षक संघ ने उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। शिक्षकों की मांग है कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को फिर से बहाल किया जाए, छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर कर शीघ्र सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए। शिक्षा और शिक्षकों की समस्याओं को हल करने के लिए राष्ट्रीय प्रारंभिक शिक्षा आयोग का गठन किया जाए।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चंदन भैंसोड़ा ने कहा कि शिक्षकों से जुड़ी इन समस्याओं का समाधान लंबे समय से नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि जल्दी समस्याएं हल नहीं हुई तो बड़े स्तर का आंदोलन किया जाएगा। धरने पर पूरन भट्ट, रमेश नेगी, रमेश बृथ्वाल, चंद्र सिंह बृजवाल, विमला द्विवेदी, विमला रावत आदि बैठे। गंगोलीहाट में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने शिक्षकों ने धरना दिया। धरने पर भूपेंद्र गोस्वामी, महेंद्र वल्दिया, जीवन वर्मा, धीरेंद्र रावल, जीवन नेगी, विमला वर्मा, गिरीश पाठक, कमला मेहरा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed