{"_id":"6b047db71228338c740e835b","slug":"preparations-for-prakash-parv-completed-at-gurdwara-reetha-sahib-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-147133-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गुरुद्वारा रीठा साहिब में प्रकाश पर्व की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गुरुद्वारा रीठा साहिब में प्रकाश पर्व की तैयारियां पूरी
Mon, 23 Nov 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
सजा गुरुद्वारा रीठासाहिब। संवाद
चंपावत। गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुद्वारे को रंग-बिरंगे फूलों और मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
श्री अखंड पाठ साहिब की लड़ियां जारी हैं। लंगर हॉल और दीवान हॉल की विशेष साफ-सफाई कर उन्हें चमकाया गया है। दिनभर नगर कीर्तन, प्रसाद वितरण और तीर्थ यात्रियों का पहुंचना जारी है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी उज्ज्वल डालाकोटी ने रीठा साहिब पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने गुरुद्वारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। उनके साथ राजस्व विभाग के कर्मचारी, पटवारी मनोज नाथ और विक्रम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। गुरुद्वारे की सजावट में सतनाम सिंह, सोनी सिंह और निर्मल सिंह जुटे हुए हैं।