फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Preparation of Parikrama Path in Mallikarjuna Mahadev Temple

मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में परिक्रमा पथ तैयार

Fri, 14 Apr 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट Updated Fri, 14 Apr 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Preparation of Parikrama Path in Mallikarjuna Mahadev Temple
अस्कोट में मल्लिकार्जुन मंदिर का परिक्रमा पथ बनकर तैयार - फोटो : अमर उजाला

अस्कोट के लोनिवि डिवीजन के अधिशासी अभियंता एबी कांडपाल की पहल पर अस्कोट के मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में परिक्रमा पथ का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। लोनिवि कर्मी अब मिलकर हिमालय दर्शन के लिए व्यू प्वाइंट का निर्माण करेंगे। मंदिर परिसर में एक यात्री शेड भी बनाया जाएगा।

विज्ञापन


अधिशासी अभियंता कांडपाल की पहल पर मंदिर परिसर में परिक्रमा पथ का निर्माण कार्य चल रहा था। इस काम में सहायक अभियंता हेमंत चंदोला, कनिष्ठ अभियंता ललित मोहन, मनीष खड़ायत, हरीश नेगी, मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रताप सिंह कार्की, प्रमोद पंत, महेंद्र अधिकारी, इंद्र सिंह आदि लोनिवि कर्मी जुटे थे। इन लोगों ने श्रमदान कर 1750 मीटर लंबे परिक्रमा पथ का निर्माण किया। चैत्र नवरात्रि से रोज सुबह 6 से 8 बजे तक दो घंटे यह लोग श्रमदान कर रहे थे।
विज्ञापन


अस्कोट का मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर पर भारत के लोगों की ही नहीं, पड़ोसी देश नेपाल के लोगों की भी काफी श्रद्धा है। हर साल मंदिर में जात आती हैं। नेपाल के सीमावर्ती इलाकों की जात भी इसमें शामिल होती है। परिक्रमा पथ बनने का धार्मिक आयोजनों में लाभ मिलेगा। अधिशासी अभियंता ने कहा कि व्यू प्वाइंट और यात्री शेड का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। शुक्रवार को लोनिवि कर्मियों ने मंदिर परिसर में कूड़ा निस्तारण अभियान चलाया और पेड़ों के संरक्षण के उपाय किए। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रजवार भानुराज पाल, सचिव पंडित नारायण दत्त पंत, उपाध्यक्ष तेज सिंह पाल, कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह पाल, धरम धामी, योगेंद्र पाल आदि ने लोनिवि के स्टाफ की सामाजिक पहल की सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed