{"_id":"687a8ce8b883476ce207e525","slug":"pregnant-asha-arrived-to-collect-election-symbol-on-the-day-of-delivery-date-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-130407-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डिलिवरी डेट के दिन चुनाव चिह्न लेने पहुंची गर्भवती आशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डिलिवरी डेट के दिन चुनाव चिह्न लेने पहुंची गर्भवती आशा
Fri, 18 Jul 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
बिण विकासखंड में चुनाव चिन्ह लेतीं आशा भट्ट। संवाद
पिथौरागढ़। पंचायत चुनाव को लेकर महिला उम्मीदवारों में गजब का उत्साह बना हुआ है। शुक्रवार को गुरना इग्यार देवी क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहीं आशा भट्ट डिलीवरी डेट होने के बावजूद स्वयं विकासखंड पहुंचीं और चुनाव चिह्न प्राप्त किया।
गुरना क्षेत्र निवासी मनोज भट्ट की पत्नी आशा भट्ट क्षेत्र पंचायत सदस्य की उम्मीदवार हैं। इस समय वह नौ माह की गर्भवती हैं और डॉक्टर ने उन्हें डिलीवरी के लिए शुक्रवार की तिथि दी थी। इसके बावजूद वह सुबह चुनाव चिह्न लेने के लिए स्वयं बिण विकासखंड पहुंचीं। उनको चुनाव चिह्न अंगूठी आवंटित हुई है। इस दौरान वह काफी उत्साहित नजर आईं। संवाद
...............