{"_id":"575d92974f1c1b2b3e11b913","slug":"pramod-and-fastest-rushed-babita","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोद और बबीता दौड़े सबसे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोद और बबीता दौड़े सबसे तेज
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Sun, 12 Jun 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
मिनी माउंटेन मैराथन में भाग लेने पहुंचे युवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिगड़ी संस्था की ओर से आयोजित मिनी माउंटेन मैराथन के पुरुष वर्ग में पिथौरागढ़ के प्रमोद पाटनी और महिला वर्ग में पिथौरागढ़ की ही बबीता खनका ने पहला स्थान प्राप्त किया। पुरुषों के लिए 14 किलोमीटर और महिलाओं के लिए 6 किलोमीटर की मैराथन तय की गई। वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने विजेताओं को पुरस्कार दिए, जबकि रिटायर्ड स्वास्थ्य महानिदेशक डा. जेएस पांगती ने दौड़ में शामिल लोगों को हरी झंडी दिखाई। काफी संख्या में लोगों ने दौड़ में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त प्रमोद पाटनी को शील्ड और आठ हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त धारचूला के पूरन सिंह धामी को शील्ड और पांच हजार रुपये, तृतीय स्थान प्राप्त पिथौरागढ़ के चंदन सिंह को शील्ड और तीन हजार रुपये दिए गए। महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त बबीता खनका को 2500 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त पिथौरागढ़ की कविता बेरी को 1500 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त मुनस्यारी की रेखा नेगी को 1000 रुपये का इनाम दिया गया।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में 40 और महिला वर्ग में 46 प्रतिभागी शामिल हुए। वन विकास निगम के अध्यक्ष ने अपनी ओर से महिलाओं को एक-एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया। दिगड़ी संस्था हर साल मैराथन का आयोजन करती है। इस मौके पर संस्था के बीएस पांगती, केदार सिंह, सुरेश सिंह आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन