फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   pradhans Lockout

प्रधानों ने विण ब्लॉक कार्यालय में ताले ठोंके

Mon, 04 Sep 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 04 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
pradhans Lockout
प्रधानों ने तालाबंदी की - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़। विण विकासखंड के प्रधानों ने सोमवार को ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर दी। प्रधानों ने वित्त आयोग की राशि में की गई कटौती वापस लेने और प्रधानों का मानदेय कम से कम पांच हजार रुपये मासिक देने की मांग की है। प्रधानों की तालाबंदी ने ब्लॉक कार्यालय में कामकाज ठप हो गया। प्रधानों का कहना है कि सरकार उनको लगातार गुमराह कर झूठे आश्वासन दे रही है।

विज्ञापन


वित्त आयोग की राशि में की गई कटौती से गांवों में विकास कार्य प्रभावित हो गए हैं। पहले वित्त आयोग की पूरी राशि प्रधानों के खाते में आ जाती थी लेकिन प्रदेश सरकार ने इसमें कटौती शुरू कर दी है। प्रदेश में पंचायती राज एक्ट लागू करने में भी जानबूझकर देरी की जा रही है। इससे ग्राम प्रधान अधिकारविहीन होते जा रहे हैं। पंचायत राज एक्ट में कई विभागों का नियंत्रण प्रधानों के अधीन करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन


प्रधान संगठन के अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि अब आंदोलन का बिगुल फूंक दिया गया है। इसे लगातार जारी रखा जाएगा। तालाबंदी के बाद प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रधानों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। प्रदर्शन में प्रधान विमला देवी, गीता देवी, भूपेश नगरकोटी, त्रिलोक सिंह, मीना देवी, हेमा देवी, जगदीश सिंह, मीना खत्री, भावना बिष्ट, तुलसी देवी, दिनेश बसेड़ा, रेनू देवी, रेखा भंडारी, मोहन राम, राजेंद्र प्रसाद आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed