फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Power crisis-stricken people demonstrated Gurihat

बिजली संकट से त्रस्त गौरीहाट के लोगों का प्रदर्शन

Tue, 10 Nov 2015 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 10 Nov 2015 09:43 PM IST
विज्ञापन
पिछले आठ दिनों से ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण अंधेरे में जी रहे गौरीहाट क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार को विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी है कि यदि बुधवार को दोपहर तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं हुई तो सभी गांवों के लोग विद्युत विभाग के ईई के दफ्तर में आ धमकेंगे। लोगों के आंदोलन को देखते हुए विभाग के अधिकारी हरकत में आए हैं। ईई पवन सिंह ने आज ही एक टीम गौरीहाट भेज दी है और कल दोपहर तक नया ट्रांसफार्मर लगाने को कहा है।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकने से गौरीहाट कस्बा समेत माजिरकांडा, दौली, सुरमोड़ा, खाती गांव के सैकड़ों परिवार आठ दिन से अंधेरे में हैं। आज गौरीहाट व्यापार संघ के अध्यक्ष पूरन सिंह धारियाल के नेतृत्व में कई उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के कार्यालय के आगे प्रदर्शन किया। इन लोगों ने बताया कि पहले समस्या की जानकारी सहायक अभियंता को दी गई लेकिन उन्होंने मजदूर न मिलने का बहाना बनाकर ट्रांसफार्मर लगाने में कोई रुचि नहीं दिखाई। ईई पवन सिंह ने कहा कि आज ही एक टीम नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए रवाना कर दी गई है। कल तक सप्लाई सामान्य हो जाएगी। प्रदर्शन में मदन सिंह, दलीप सिंह, नीरज भट्ट, शेर सिंह, प्रकाश भट्ट, रमेश भट्ट, कुंदन सिंह, गिरीश भट्ट, बलदेव राम आदि थे। एसडीएम अनुराग आर्य ने विद्युत विभाग के अफसरों को आदेश दिए हैं कि कल तक हर हाल में सप्लाई बहाल की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed