फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Potholes every five meters on Degree College-Devidhar road

Pithoragarh News: डिग्री कॉलेज-देवीधार मार्ग पर हर पांच मीटर पर गड्ढे

Fri, 01 Dec 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 01 Dec 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Potholes every five meters on Degree College-Devidhar road
लोहाघाट में बदहाल डिग्रीकॉलेज-देवीधार मोटर मार्ग। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। डिग्री कॉलेज से देवीधार होते हुए पुल्ला मार्ग में जुडऩे वाली सड़क का कोई सुधलेवा नहीं है। सड़क में बने बड़े बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। लोगों ने मुख्यमंत्री के सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेशों को हवा हवाई बताते हुए लोनिवि की कार्य प्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई है। करीब 10 वर्ष पूर्व तीन किमी लंबे डिग्री कॉलेज से देवीधार होते हुए पुल्ला मार्ग को लिंक करने वाले मोटर मार्ग में लोनिवि ने डामरीकरण किया था। उसके बाद से इस सड़क की ओर लोनिवि ने पीठ कर दी।
विज्ञापन

देवीधार क्षेत्र का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं, जहां श्रावण मास में पांच दिनी मेला आयोजित होता है। मेले में चंपावत जिले सहित पिथौरागढ़, खटीमा आदि स्थानों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। सड़क के हालात यह हैं कि हर पांच मीटर में गड्ढे बने हैं। इनमें रपट कर दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। वाहन चालक बदहाल सड़क में पहले तो जाने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं, जो जा भी रहा है वह अधिक किराये की मांग करता है।
विज्ञापन

कोट
मुख्यमंत्री ने 30 नवंबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने करने के आदेश दिए थे। सीएम के आदेश डिग्री कॉलेज-देवीधार मोटर मार्ग में पर खोखले साबित हुए हैं। - सोनू बिष्ट, ग्राम प्रधान, डैंसली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
देवीधार की पहाड़ी में मां भगवती, मां महाकाली, बिल्वा देवता, हनुमान मंदिर, ब्यानधुरा बाबा का प्रसिद्ध मंदिर है। सड़क ठीक करने की कई बार मांग की जा चुकी है।

- जीवन मेहता, अध्यक्ष, देवीधार मंदिर समिति।
कोट
देवीधार सड़क में डामरीकरण पूरी तरह से उखड़ चुका है। विगत जुलाई माह में आयोजित देवीधार मेले के दौरान कीचड़ से पूरी सड़क सन गई थी।
- जितेंद्र राय, ग्राम प्रधान, रायनगर चौड़ी।
कोट
पूरे मार्ग में डामरीकरण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल जेसीबी लगाकर सड़क को ठीक कर दिया जाएगा।
संजय चौहान, अधिशासी अभियंता, लोनिवि लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed