फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pothole on Pithoragarh National Highway turns deadly

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढा बना जानलेवा

Tue, 08 Sep 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 08 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Pothole on Pithoragarh National Highway turns deadly
लोहाघाट (चंपावत)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्लॉक के समीप निर्माणाधीन स्क्रबर का गहरा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। बरसात में पानी और कीचड़ भरने से यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं जिससे दोपहिया वाहन चालक विशेष रूप से परेशान हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन स्क्रबर से सड़क का हिस्सा लंबे समय से खराब है। बारिश में गड्ढे की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है जिससे वाहन रपट रहे हैं। रात में पर्याप्त चेतावनी संकेतों के अभाव में स्थिति और खतरनाक हो जाती है।
विज्ञापन

स्थानीय वाहन चालक दीपक सिंह, राहुल और प्रकाश चंद्र ने इस पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मार्ग से रोज सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। एनएच खंड के एई विकास कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। उन्होंने शीघ्र ही गड्ढे को ठीक करने का आश्वासन दिया है। शीघ्र ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
सड़क की जर्जर हालत के चलते वाहन चलाना आसान नहीं हो रहा है। गड्ढे को सुरक्षित ढंग से भरने की जरूरत है। समय रहते काम हो जाएगा तो दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। -नवीन ओली, चालक, लोहाघाट

---------
कई बार दोपहिया वाहन चालक कीचड़ और फिसलन के कारण गिरकर चोटिल हो चुके हैं। एनएच खंड को शीघ्र निर्माणाधीन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत करनी चाहिए। -जगदीश, स्थानीय, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article