फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pony, Porter began the process of verification of the character

पोनी, पोर्टर्स के चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया शुरू

Sat, 30 Apr 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Sat, 30 Apr 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Pony, Porter began the process of verification of the character
कैलास मानसरोवर यात्रा - फोटो : अमर उजाला

कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर यात्रियों का सामान ले जाने और घोड़ों से यात्रियों को पड़ावों तक पहुंचाने के काम में लगने वाले पोनी, पोर्टर्स के चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई। करीब 400 युवा पोर्टर्स के काम में लगते हैं, जबकि 100 परिवारों के लोग अपने घोड़ों को यात्रा के समय यात्रियों को ढोने के काम में लगाते हैं। तहसील प्रशासन पोनी और पोर्टर्स का चरित्र सत्यापन करने के बाद उनकी सूची कुमाऊं मंडल विकास निगम को देगा। केएमवीएन इनका पंजीकरण करता है। यह प्रक्रिया हर हाल में 20 मई तक पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन


एसडीएम एसके पांडे के निर्देश पर इन दिनों तहसील प्रशासन पोनी, पोर्टर्स के चरित्र सत्यापन के काम में जुटा है। एसडीएम के अनुसार यात्रियों का सामान पहुंचाने के काम में लगाए जाने वाले लोगों के बारे में सारी जानकारी हासिल की जाती है। पोनी और पोर्टर्स का काम बेहद जिम्मेदारी वाला होता। पोनी और पोर्टर्स के लिए वजन और दूरी के हिसाब से भाड़ा तय किया जाता है। यह भाड़ा जिलाधिकारी तय करते हैं। इस बार भाड़ा बढ़ने से पोनी, पोर्टर्स में काफी खुशी हैं।
विज्ञापन

उधर, केएमवीएन ने भी अपने स्तर से यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है। आधार शिविर में यात्रा शुरू होने से पहले यात्राधिकारी की तैनाती हो जाएगी।

उसी की देखरेख में संपूर्ण यात्रा का समन्वय रहेगा। निगम मई के अंत तक पड़ावों को राशन और बिस्तर पहुंचा देगा। आधार शिविर में निगम का अतिरिक्त स्टाफ तैनात होगा। आधार शिविर में ही पोनी और पोर्टर्स के पंजीकरण की प्रक्रिया निपटाई जाएगी। कैलास मानसरोवर यात्रा जून में शुरू होगी। यात्रियों का पहला दल 12 जून को धारचूला पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed