{"_id":"628fc1007541db3cbd4cab84","slug":"political-news-pithoragarh-news-hld463921970","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव डांगरों ने सीएम धामी को जीत का दिया बोल वचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव डांगरों ने सीएम धामी को जीत का दिया बोल वचन
विज्ञापन
कोटगाड़ी मंदिर में सीएम को बोल वचन देते देव डांगर। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। सीएम पुष्कर सिंह धामी को कोटगाड़ी में स्थित न्याय की देवी मंदिर में देव डांगरों ने अवतरित होकर जीत का बोल वचन दिया। इस अवसर पर चुनाव जीतने के बाद मंदिर में आने को कहा।
बुधवार को पिथौरागढ़ जिले में आए मुख्यमंत्री कार से न्याय की देवी के दरबार कोटगाड़ी मंदिर पहुंचे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शक्ति स्थल के गर्भ गृह में जाकर पूजा-अर्चना कर माथा टेका। मंदिर में परिक्रमा के दौरान अवतरित देवी के देव डांगरों ने सीएम को राजनीति दांव-पेच में बुरी नजर दोष लगने की बात बताई। देव डांगरों ने भभूत लगाकर सीएम की नजर उतारी और उप चुनाव में प्रचंड जीत का आशीर्वाद दिया। जीत के बाद फिर कोटगाड़ी मंदिर आने का भी बोल वचन लिया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंह कार्की, पूर्व विधायक मीना गंगोला, ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला, सहकारी बैंक उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रौतेला, जिपं सदस्य नंदन बाफिला, सतीश चंद्र जोशी ने फूल मालाओं से स्वागत किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रकला कार्की ने थल- पांखू- धरमघर की खस्ताहाल सड़क पर डामरीकरण कराने की मांग का ज्ञापन सीएम को दिया।