{"_id":"68a0c13f4f83f15c780ba704","slug":"political-news-in-district-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-131411-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुईं रेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुईं रेखा
Sat, 16 Aug 2025 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की बेटी रेखा भंडारी को औषधीय पौधों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। रेखा भंडारी ने विशेष रूप से बड़ी इलायची, हल्दी और तेजपत्ता की खेती और उसके संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
यह तीन दिनी कार्यक्रम 14 से 16 अगस्त तक आयोजित हुआ। इसमें देशभर से 150 प्रगतिशील किसानों को आमंत्रित किया था। इनमें से केवल चार किसान उत्तराखंड से चयनित हुए जिनमें रेखा भंडारी भी शामिल थीं। 15 अगस्त को रेखा भंडारी ने लाल किले पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया। रेखा भंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनना उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि यह पल मेरी जिंदगी के सबसे बड़े सम्मान के रूप में हमेशा याद रहेगा। बताया कि अलग-अलग राज्यों के किसानों से जुड़कर नई तकनीकों और अनुभवों को साझा करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि आगे भी वह किसानों को नई दिशा दिखाने और औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।