फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Political chessboard laid, who will give it, who will get the victory

बिछी सियासी बिसात, कौन देगा शह, किसे मिलेगी मात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Political chessboard laid, who will give it, who will get the victory
Political chessboard laid, who will give it, who will get the victory
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर बिसात बिछ चुकी है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने चारों विधानसभाओं में प्रत्याशी तय कर दिए हैं। पार्टियों के उम्मीदवार तय होने के बाद प्रचार-प्रसार तेज हो गया है। राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी शुरू हो गई है। निर्दलीय और छोटे दलों के प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकना शुरू दिया है। ऐसे मेें देखना दिलचस्प होगा किया शह-मात के खेल में आखिर में मैदान कौन मारता है।
विज्ञापन

कोरोना बना प्रचार में रोड़ा
विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण ना फैले इसके लिए चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को 31 जनवरी तक जनसभा करने में रोक लगाई है। पांच लोगों के साथ चुनाव प्रचार करने के निर्देश दिए हैं। इससे राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। प्रत्याशियों की राह में खराब मौसम भी रोड़ा बन रहा है। राजनीतिक पार्टियों और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच काफी कम समय बचा हुआ है। ऐसे में 14 फरवरी तक जनता के बीच पहुंचकर अपनी बात और चुनाव चिन्ह पहुंचाना चुनौती होगा। जिले की चारों विधानसभाओं में सभी पार्टियों ने उम्मीद्वार तय कर दिए हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। वर्ष 2022 के रण में कौन मैदान मारेगा ये दिलचस्प होगा।
विज्ञापन

सोशल साइटों में चुनावी घमासान
पिथौरागढ़। कोरोना बीच पाबंदियों के बाद सोशल साइटें प्रचार-प्रसार का माध्यम बने हुए हैं। राजनीतिक दल और निर्दलीय प्रत्याशी सोशल साइटों के जरिये लोगों को अपनी उपलब्धियां बता रहे हैं। दूूसरी ओर सोशल साइटों में कई प्रत्याशियों को जनता के आक्रोश का भी सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र
भाजपा - चंद्रा पंत
कांग्रेस - मयूख महर
उक्रांद - चंद्रशेखर कापड़ी
आप - चंद्र प्रकाश पुनेड़ा
सपा - विरेंद्र सिंह
निर्दलीय - नितिन मारकाना।
धारचूला विधानसभा क्षेत्र
कांग्रेस - हरीश धामी
भाजपा - धन सिंह धामी
आप - नारायण सोराड़ी
उक्रांद - रमेश थलाल
निर्दलीय - कैलाश सिंह पांगती
डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र
भाजपा - बिशन सिंह चुफाल
कांग्रेस - प्रदीप पाल
उक्रांद - गोविंद सिंह
आप - दीवान सिंह मेहता
निर्दलीय - किशन भंडारी
गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र
कांग्रेस - खजान गुड्डू
भाजपा - फकीर राम टम्टा
सपा - बलराम
बसपा - दिनेश कुमार
नोट : इस सीट पर आप और उक्रांद ने प्रत्याशी तय नहीं किया है।
चंपावत विधानसभा क्षेत्र
कांग्रेस - हेमेश खर्कवाल
भाजपा -कैलाश गहतोड़ी
आप -मदन सिंह महर
बसपा -राकेश कुमार वर्मा
सपा - मोहम्मद हारून
लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र
कांग्रेस - खुशाल सिंह अधिकारी
भाजपा - पूरन सिंह फर्त्याल
आप - राजेश बिष्ट
निर्दलीय - धीरज सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed