फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Police warning after legislator active

विधायक की चेतावनी के बाद पुलिस सक्रिय

Sun, 11 Oct 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 11 Oct 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
 विधायक मयूख महर की धरने में बैठने की चेतावनी के बाद पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने अवैध शराब के साथ ही मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए 15 दिनी अभियान चला दिया है। एसपी ने शराब बेचने वालों से पुलिस कर्मियों की मिलीभगत की भी छानबीन करने का ऐलान किया है। वहीं, जाग उठा पहाड़ संगठन ने शराब की दुकानों में हो रही ओवर रेटिंग पर भी अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि 11 अक्तूबर से अगले 15 दिन तक क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ और कोतवाली पुलिस अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाएंगे। अभिसूचना इकाई, एसओजी शराब और मादक पदार्थ बेचने वाले लोगों को गोपनीय ढंग से चिन्हित करेंगे। एसपी ने कहा कि क्षेत्राधिकारी को इस धंधे में पुलिस कर्मियों की संलिप्तता की भी गहनता से जांच करने के आदेश दिए गए हैं। किसी अधिकारी, कर्मचारी की संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने आम लोगों से अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना पुलिस क्षेत्राधिकारी के मोबाइल नंबर 9411111955 पर देने की अपील की है। कहा है कि सूचना देने वाले का पता गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन


उधर, जाग उठा पहाड़ के संयोजक गोपू महर ने अवैध शराब के खिलाफ विधायक मयूख द्वारा छेड़ी गई मुहिम का स्वागत किया है। कहा कि शराब की दुकानों में ग्राहकों से जमकर लूट की जा रही है। आबकारी महकमे के सामने कई बार मामला उठाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कहा है कि शराब की दुकानों में ओवर रेटिंग के पीछे किसका हाथ है, इसका भी खुलासा होना चाहिए। गौरतलब है कि विधायक महर ने शहर में अवैध शराब के धंधे पर अंकुश न लगने पर एक नवंबर से पुलिस, प्रशासन के खिलाफ धरने में बैठने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed