फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Police stations

नेपाल सीमा से सटे थानों में वाहन नहीं

Fri, 12 Feb 2016 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Fri, 12 Feb 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन

जिले के आठ पुलिस थाने ऐसे हैं जहां पर वाहन नहीं हैं। इनमें पांगला, जौलजीबी, बलुवाकोट और झूलाघाट थाने नेपाल सीमा से सटे हुए हैं। वाहन न होने से गश्त करने और अपराध नियंत्रण में दिक्कत आ रही है। इन थानों को आवश्यक कार्य के लिए सिर्फ मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक, एलआईयू और एसओजी टीम के पास भी वाहन नहीं हैं। जिला पुलिस की ओर से पुलिस मुख्यालय को वाहन उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं।

विज्ञापन


नेपाल सीमा से सटे थानों के अलावा नवसृजित गंगोलीहाट, नाचनी थाने में भी वाहन नहीं हैं। कनालीछीना और मुनस्यारी के थाना प्रभारियों के पास भी वाहन की व्यवस्था नहीं है। एसपी रोशन लाल शर्मा ने बताया कि जिले को तत्काल कम से कम 12 वाहनों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार अर्द्धकुंभ संपन्न होने के बाद जिला पुलिस को कुछ वाहन मिलने की उम्मीद है। उन्होंने स्वीकार किया कि वाहन न होने से कार्य संचालन में भारी दिक्कत आती है। यदि किसी इलाके में कोई घटना हो जाए तो पुलिस को प्राइवेट वाहन किराए पर लेने पड़ते हैं। खासकर नेपाल सीमा से सटे थानों में गश्त के लिए वाहन बेहद जरूरी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed