फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Police informed people about new laws

Pithoragarh News: पुलिस ने लोगों को दी नए कानूनों की जानकारी

Tue, 02 Jul 2024 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 02 Jul 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Police informed people about new laws
झूलाघाट/पिथौरागढ़। देश में नए कानून लागू होने के बाद पुलिस ने जिले भर में लोगों को इनकी जानकारी दी। इस दौरान गोष्ठी, जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर पंफ्लेट भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में यातायात निरीक्षक अयूब अली ने युवाओं को नए कानूनों के प्रति जागरूक करते हुए पंफ्लेट वितरित किए। अस्कोट में पुलिस ने गोष्ठी कर लोगों को भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में जानकारी दी। यहां एसएचओ कुंवर सिंह रावत, एसएसआई हरीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

थल थाने में नव नियुक्त थानाध्यक्ष अंबी राम आर्या ने कानूनों की जानकारी दी। यहां महिला मंगल दल अध्यक्ष विमला देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष बबलू सामंत, दिनेश चंद्र पाठक, महेश पाठक, गंगा सिंह मेहता आदि मौजूद रहे। गंगोलीहाट में थानाध्यक्ष ने लोगों के साथ बैठक कर नए कानूनों की जानकारी दी। वहां एपीओ शोभित कुमार, एसआई नरेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, झूलाघाट में जागरूकता रैली भी निकाली गई और थाना प्रभारी ने नए आपराधिक कानून के बारे में बताया। इस मौके पर ग्राम प्रधान किरन भट्ट, रेनू भट्ट, शकुंतला भट्ट, हेमा शर्मा, भावना डिक्टिया, दीपा ओली, विमला पंगरिया, कमला पंगरिया मौजूद रहीं। संवाद
-
नए कानूनों की जानकारी होना जरूरी

चंपावत, रीठासाहिब में भी दी नए कानून की जानकारी
चंपावत/रीठासाहिब। जिला मुख्यालय में तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर राजकीय प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सीएम ने देहरादून से किया।
मुख्य अतिथि डीएम नवनीत पांडे ने कहा कि कानून की जानकारी सभी को होनी चाहिए। ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी तनुजा वर्मा, एसपी अजय गणपति ने भी जानकारी दी। वहां सीओ वंदना वर्मा, एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, कमांडेंट पांचवीं वाहिनी एसएसबी अनिल कुमार सिंह, असिस्टेंट कमांडेंट 36वीं वाहिनी गोविंद बल्लभ जोशी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास शाह, कोतवाल पीएस नेगी समेत स्कूली बच्चे मौजूद रहे। रीठासाहिब में थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने लोगों को लागू तीन नए कानूनों को लेकर जागरूक किया। जिले के समस्त थानों और चौकियों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
गोष्ठी में दी तीन नए कानूनों की जानकारी
टनकपुर (चंपावत)। कोतवाली पुलिस की ओर से एक बैंक्वेट हाल में आयोजित गोष्ठी में तीन नए कानूनों की जानकारी दी गई। सोमवार को गोष्ठी में सीओ शिव राज सिंह राणा ने कहा अब जीरो ई प्राथमिकी किसी भी थाने में दर्ज कराई जा सकती है। गिरफ्तारी और माल बरामदगी के समय वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी।
वहां कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश उपाध्याय, एसआई हिमानी गहतोड़ी, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, योगेश पांडेय, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मदन राम, कपिल उप्रेती समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद

बेड़ीनाग में पुलिस ने दी नए कानूनों की जानकारी
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नवनियुक्त थाना प्रभारी महेश जोशी ने भी गोष्ठी के माध्यम से नए कानूनों की जानकारी दी। वहां एएसआई शांति प्रकाश, समाजसेवी दीपक नेवलिया, जानकी देवी, सुनीता टम्टा, सीता आर्या, बबीता आर्या, सीता धानिक, माया बोरा, दीपिका पंत आदि मौजूद रहीं। संवाद


बनबसा में जनता का नए कानून की दी जानकारी
बनबसा (चंपावत)। बनबसा थाने में आयोजित सेमीनार में थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने जनता को नए कानूनों की जानकारियां दीं। उन्होंने लोगों की शंकाओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम में पुलिस, एसओजी, एलआईयू, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, ग्रामीण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed